फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'नागिन- 3' के प्रसारण से ठीक एक दिन पहले अनीता हसनंदानी ने बोल दी ऐसी बात, शो को हो सकता है नुकसान

Sat, 02 Jun 2018 11:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 02 Jun 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Naagin 3 actor Anita Hassanandani Belives This Ekta Kapoor Show Is Regressive
Anita Hassanandani
टीवी शो 'नागिन 3' का प्रसारण शनिवार रात से शुरू होने वाला है। फैन्स जहां शो को लेकर उत्साहित हैं, वहीं कई लोग शो को रिग्रेसिव यानी समाज को पीछे ले जाने वाला कह कर उसकी आलोचना कर रहे हैं। इस पर जब अनीता हसनंदानी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बड़ा बयान दे दिया है। एक्ट्रेस ने शो पर जो टिप्पणी की है, उससे ना सिर्फ शो पर असर पड़ने की संभावना है बल्कि फैंस को भी निराशा हो सकती है।


 
Naagin 3 actor Anita Hassanandani Belives This Ekta Kapoor Show Is Regressive
Anita Hassanandani
'इंडियन एक्सप्रेस' को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो एकता (कपूर) को दर्शकों की नब्ज के बारे में अच्छे से पता है। वह वैसे शोज बनाती हैं जो लोगों को पसंद आए। आप इसे रिग्रेसिव कह सकते हैं।' 

 
Naagin 3 actor Anita Hassanandani Belives This Ekta Kapoor Show Is Regressive
Anita Hassanandani
हालांकि, अपनी बात संभालते हुए उन्होंने यह भी कहा कि भले ही शो रिग्रेसिव है, मगर रेटिंग्स आ रही हैं। अनीता हसनंदानी ने आगे कहा,'मुझे लगता है टीवी के दर्शक समझदार हैं। उन्हें सच्चाई और कहानी में फर्क पता है। वे सिर्फ मनोरंजन के लिए शोज देखते हैं।'  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Naagin 3 actor Anita Hassanandani Belives This Ekta Kapoor Show Is Regressive
Anita Hassanandani
अनीता हसनंदानी की दोस्ती एकता कपूर से कितनी गहरी है यह बात सब जानते हैं। एकता ने अपनी बेस्ट फ्रेंड को तीन शोज- 'कभी सौतन कभी सहेली', 'ये है मोहब्बतें' और अब 'नागिन 3' में काम दिया। मगर इनमें से किसी भी शो में अनीता हसनंदानी लीड रोल में नहीं थीं। 

 
विज्ञापन
Naagin 3 actor Anita Hassanandani Belives This Ekta Kapoor Show Is Regressive
Anita Hassanandani
शोज में लीड रोल ना मिलने पर अनीता हसनंदानी ने कहा, 'मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि मुझे जो भी शोज ऑफर हुए उनमें मैं लीड रोल में थी या नहीं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे जितने भी शोज मिले, उनमें मेरा किरदार दमदार था।' शो 'नागिन 3' में अनीता हसनंदानी के किरदार का नाम विशाखा खन्ना है। उन्होंने कहा कि यह उनका सबसे खास और दमदार रोल है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed