{"_id":"5d68ae8f8ebc3e01567ef8db","slug":"nach-baliye-9-trp-down-makers-will-introduce-lie-detector-machine-in-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नच बलिए की टीआरपी बढ़ाने का नया टोटका, सेट पर पकड़े जाएंगे कंटेस्टेंट के झूठ !","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
नच बलिए की टीआरपी बढ़ाने का नया टोटका, सेट पर पकड़े जाएंगे कंटेस्टेंट के झूठ !
Fri, 30 Aug 2019 10:35 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 30 Aug 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
nach baliye
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' के डिब्बाबंद हो जाने के बाद सिनेमा के सुल्तान सलमान खान भले ये कह रहे हों कि वह अब चिंतामुक्त हो चुके हैं, लेकिन असलियत में ऐसा है नहीं। सलमान खान की नई परेशानी है उनके प्रोडक्शन हाउस का रिएल्टी शो, नच बलिए।
Nach Baliye 9 and Salman Khan
- फोटो : file photo
इस शो का नौवां सीजन टीआरपी चार्ट्स के टॉप 10 शोज से बाहर हो चुका है और अब शो में नए नए टोटके और जुगाड़ लगाकर किसी तरह इसकी टीआरपी बढ़ाने की कोशिशें चल रही हैं। पता चला है कि नच बलिए 9 के आगामी एपिसोड में दर्शकों को लुभाने के लिए एक पुराने दिग्गज न्यूज एंकर को स्टेज पर पेश किया जाने वाला है और उनके हवाले होगी झूठ पकड़ने वाली मशीन।
अहमद, रवीना और मनीष पॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
लाई डिटेक्टर टेस्ट की कानूनी अहमियत जो भी हो, इस शो में ये सिर्फ दर्शकों के मनोरंजन के लिए किया जाएगा। सेट पर मौजूद लोगों ने इस लाई डिटेक्टर टेस्ट के नतीजे भी लीक करने शुरू कर दिए हैं। जैसे कि अली गोनी और नताशा स्टेनकोविक ने माना कि वे अब भी एक-दूसरे के लिये खिंचाव महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nach Baliye 9
- फोटो : file photo
जब अली से पूछा गया कि क्या वह किसी के साथ सच्चे रिश्ते में थे उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया और नताशा ने भी इस बात को माना कि वह अली के साथ अपने रिश्ते को तीसरा मौका नहीं देना चाहतीं।
विज्ञापन
Nach Baliye 9
- फोटो : twitter
लाई डिटेक्टर टेस्ट से गुजरने वाली जोड़ी विशाल और मधुरिमा की जानकारियां भी बाहर आ गई हैं। जब मधुरिमा से पूछा गया कि क्या वह विशाल को उकसाती हैं तो उन्होंने इनकार कर दिया और मशीन ने उनका झूठ पकड़ लिया।
KBC में एक करोड़ के सवाल पर पहुंची महिला से TRP में कपिल के फायदे सहित ये हैं हफ्ते की TV की 5 खबरें
KBC में एक करोड़ के सवाल पर पहुंची महिला से TRP में कपिल के फायदे सहित ये हैं हफ्ते की TV की 5 खबरें