फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहनप्रीत सिंह ने कर दिया था नेहा कक्कड़ संग शादी करने से मना, फिर ऐसे बनी थी बात

Tue, 08 Dec 2020 01:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 08 Dec 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Neha Kakkar Says Rohanpreet Singh Was Not Ready To Marry Her on The Kapil Sharma Show
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ हमेशा से ही काफी चर्चाओं में रही हैं। हाल ही में नेहा कक्कड़ की शादी की खबर ने उनके फैंस को चौंका दिया था। नेहा की शादी के बाद से उनके पति रोहनप्रीत सिंह और वो दोनों ही सुर्खियों में रहते हैं। नेहा के फैंस इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में जानने के लिए बेताब थे। ऐसे में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने फैंस को खुद अपनी लव स्टोरी बताई है।

Neha Kakkar Says Rohanpreet Singh Was Not Ready To Marry Her on The Kapil Sharma Show
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : instagram/nehakakkar

दरअसल नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हाल ही में टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' में शामिल हुए थे। दोनों ने इस दौरान खूब सारी बातचीत की। साथ ही अपने प्यार से लेकर शादी तक की पूरी दास्तान फैंस के साथ साझा की। इस दौरान उन्होमने खुलासा किया कि रोहनप्रीत ने पहली बार में नेहा से शादी करने से मना कर दिया था।

Neha Kakkar Says Rohanpreet Singh Was Not Ready To Marry Her on The Kapil Sharma Show
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram: @nehakakkar

शो में अपनी कहानी सुनाते हुए नेहा कक्कड़ ने बताया कि शुरुआत में रोहनप्रीत शादी नहीं करना चाहते थे। नेहा ने बताया कि वह शादी करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि वह सक्सेसफुल हैं और उनके पास सबकुछ है तो ऐसे में वह रिलेशनशिप में नहीं पड़ना चाहती थीं, लेकिन रोहनप्रीत शादी के लिए तैयार नहीं थे। नेहा ने बताया कि रोहनप्रीत सिंह ने उनसे कहा कि वह अभी सिर्फ 25 साल के हैं और वह शादी नहीं करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Kakkar Says Rohanpreet Singh Was Not Ready To Marry Her on The Kapil Sharma Show
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram

इसके बाद एक दिन रोहनप्रीत ने नेहा से कहा कि मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता हूं, चलो शादी कर लेते हैं।' जब रोहनप्रीत ये सब कह रहे थे तब उन्होंने ड्रिंक की हुई थी। ऐसे में नेहा को लगा कि वो अगले दिन खुद ही ये सब भूल जाएंगे। नेहा ने आगे बताया कि वह दूसरे शूट के लिए चंडीगढ़ पहुंचीं। जिस होटल में नेहा रुकी हुई थीं रोहनप्रीत वहां पहुंचे और वहां आकर उन्होंने नेहा से शादी की बात फिर से की। इसके बाद दोनों ने अपने मा- बाप की रजामंदी ली और शादी के बंधन में बंध गए।

विज्ञापन
Neha Kakkar Says Rohanpreet Singh Was Not Ready To Marry Her on The Kapil Sharma Show
नेहा कक्कड़ की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/its_nehakakkar

गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्तूबर को सात फेरे लिए हैं। दोनों की मुलाकात पहली बार 'नेहू दा व्याह' के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और बात आगे बढ़ीं। 'द कपिल शर्मा शो' में नेहा ने अपनी पूरी लव स्टोरी शेयर करते हुए कहा कि रोहनप्रीत पहली ही बार बहुत क्यूट लगे थे। तो वहीं रोहन नेहा का अच्छाई पर फिदा हो गए थे।

पढ़ें: सरकारी छापे भी नहीं रोक पाए इस सुपरस्टार की शोहरत, ये है साल की सबसे ज्यादा रिट्वीट की गई सेल्फी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed