फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा के कॉमेडी सेट पर आग लगा रही हैं ये बोल्ड टीवी एक्ट्रेस, ऐसे हुई थीं फेमस

Tue, 27 Mar 2018 01:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
Neha Pendse the glamorous host of kapil sharma new comedy show

जिगरी दोस्त सुनील ग्रोवर से हुए झगड़े के बाद से टीवी से दूर चल रहे कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी धाक जमाने और कॉमेडी से सबका दिल जीतने वापस लौट आए हैं। हालांकि कपिल के इस नए शो फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा को शुरुआत से ही मिले जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। कुछ लोगों को यह पसंद आया है तो कुछ लोग ट्विटर पर इसे बोरिंग कह रहे हैं। हालांकि कपिल शर्मा के साथ इस बार नए शो में बहुत खूबसूरत टीवी एक्ट्रेस भी होस्ट करती नजर आ रही हैं। 

Neha Pendse the glamorous host of kapil sharma new comedy show

आपको बता दें कि कपिल के इस नए कॉमेडी शो में उनके साथ 'मे आई कम इन मैडम' की बोल्ड टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे होस्ट करती नजर आ रही हैं। दर्शकों ने नेहा पेंडसे के कॉमेडी टीवी सीरियल 'मे आई कम इन मैडम'  को काफी पसंद किया है। नेहा ने टीवी सीरिल्स के अलावा मराठी, तमिल, तेलगु, मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। 

Neha Pendse the glamorous host of kapil sharma new comedy show

फिलहाल नेहा कपिल शर्मा के नए शो में उनके साथ होस्ट करती नजर आ रही हैं। लोगों ने भले ही कपिल को पसंद न किया हो पर नेहा के स्टाइल को लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं कपिल शर्मा ने इस नए शो के लिए काफी मेहनत की है। साथ ही काफी खर्चा भी किया है। कपिल शर्मा ने इस बार ऑटो छोड़कर अपने लिए लग्जरी सवारी की तैयारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Pendse the glamorous host of kapil sharma new comedy show
Kapil Sharma

हाल ही में उन्होंने अपने लिए एक नई वैनिटी वैन बनवाई है। कपिल ने नई वैनिटी वैन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। कपिल ने इस पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। सूत्रों की मानें तो दो फिल्म और एक टीवी शो ने ही कपिल को मालामाल बना दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed