फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: इतने करोड़ की मालकिन हैं 'दयाबेन', कुल संपत्ति सुनकर आप भी कहने लगेंगे- 'हे मां माताजी'

Sun, 06 Mar 2022 03:52 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sun, 06 Mar 2022 03:52 PM IST
विज्ञापन
net worth of tarak mehta ka ooltah chashmah dayaben
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया

टेलिविजन का चर्चित कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। ये शो 2008 से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वैसे तो हर किरदार अपने आप में खास है। जेठालाल, चंपक चाचा, आत्माराम भिड़े, बबिता जी, पोपटलाल या फिर टप्पू सेना इन सभी किरदारों की शो में अलग ही पहचान है। इस शो में एक किरदार ऐसा भी है, जिसकी छवि दर्शकों के दिल में ऐसी बनी है भुलाए नहीं भूलती,  और वो हैं दयाबेन। शो को इतने साल हो जाने के बाद भी दर्शक आज भी दयाबेन को उतना ही प्यार देते हैं। हालांकि अभी दयाबेन मैटरनिटी लीव के बाद शो में वापस नहीं आई हैं, फिर भी उनकी पॉपुलैरिटी पर कोई असर नहीं पड़ा है। आज हम आपको दयाबेन की संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप भी 'हे मां माताजी' कहने लग जाएंगे।

net worth of tarak mehta ka ooltah chashmah dayaben
दिशा वकानी फैन क्लब - फोटो : Social Media

खबरों के अनुसार दयाबेन यानि दिशा वकानी की संपत्ति करोड़ों में है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के हर एपिसोड के लिए दिशा को 1 से डेढ़ लाख रुपये और साल 2017 में उन्हें प्रति माह लगभग 20 लाख रुपये दिए जाते थे। आज की तारीख में दिशा 37 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। खबरों के मुताबिक वह बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ियों में चलती हैं।

net worth of tarak mehta ka ooltah chashmah dayaben
दिशा वकानी - फोटो : Instagram

दिशा वकानी ग्रेजुएट हैं और थिएटर आर्टिस्ट हैं। उन्होंने साल 2015 में बिजनेसमैन मयूर पाडिया से शादी की थी। 2017 में दिशा ने एक बेटी को जन्म दिया था। दिशा ने इस शो को अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। जिनमें देवदास, मंगल पांडे, जोधा अकबर और अन्य फिल्में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
net worth of tarak mehta ka ooltah chashmah dayaben
दिशा वकानी

हाल ही में दिशा ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी, जिसे देखकर लग रहा था कि वह शो में वापसी करेंगी। इस तस्वीर में दिशा अपने ऑनस्क्रीन भाई सुंदरलाल के साथ होली खेलती दिखाई दे रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- होली आ रही है। फोटो देखकर फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह शो में वापस आ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed