फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली पार्टी में निया शर्मा की टीवी एक्ट्रेस के साथ की हरकत कैमरे में कैद, वायरल हो रहा वीडियो

Sat, 23 Mar 2019 09:32 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sat, 23 Mar 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
nia sharma and reyhna pandit kissed each other at holi party
nia sharma and reyhna pandit - फोटो : social media

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट की वजह से जानी जाती हैं। चर्चा में कैसे रहा जाता है ये निया को बखूबी पता है। निया इन दिनों सीरियल इश्क में मरजावां में नजर आ रही हैं लेकिन इस बीच निया ने ऐसा कुछ किया कि उनके फैंस भी हैरान रह गए। 

nia sharma and reyhna pandit kissed each other at holi party
nia sharma and reyhna pandit - फोटो : social media

होली के मौके पर टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने जमकर मस्ती की। कोई रंगों में सराबोर नजर आया तो कोई होली की हुड़दंग करते हुए दिखा। रंगों में रंगे इन सितारों में से तो कुछ को पहचान पाना भी मुश्किल हो गया था। इस दौरान निया समेत दूसरे साथी भी एक होली पार्टी में पहुंचे थे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

waist dance ❤️🎉 #NiaSharma @iam_reyhna @niasharma90

A post shared by Nia Sharma My Heartbeat ❤ (@san_niasharma_) on

nia sharma and reyhna pandit kissed each other at holi party
nia sharma and reyhna pandit - फोटो : social media

होली पार्टी के दौरान निया और सीरियल जमाई राजा की उनकी को-स्टार रह चुकीं रेहाना पंडित साथ में मीडिया से बात करने आईं। तभी दोनों ने कैमरे पर एक दूसरे के सामने लिपलॉक किस किया। यह पहला मौका नहीं है जब निया ने रेहाना को इस तरह किस किया हो इससे पहले जमाई राजा के सेट पर भी दोनों किस करने की वजह से चर्चा में आए थे। निया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
nia sharma and reyhna pandit kissed each other at holi party
nia sharma - फोटो : social media

निया ने उस वक्त भी खूब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने वेब सीरीज ट्विस्टेड की को-स्टार ईशा शर्मा को ऑन स्क्रीन किस किया था। बता दें कि निया शर्मा ने टेलीविजन में अपने करियर की शुरुआत काली- एक अग्निपरीक्षा से की थी लेकिन निया को पहचान 'एक हजारों में मेरी बहना है' सीरियल से मिली। इसके बाद निया ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो टेलीविजन की सबसे फेमस स्टार्स में से एक बन गईं।

विज्ञापन
nia sharma and reyhna pandit kissed each other at holi party
nia sharma - फोटो : twitter

जी टीवी के सीरियल जमाई राजा ने निया को एक नई पहचान दी। इस सीरियल में उन्होंने रोशनी का किरदार निभाया था। निया इसके बाद खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आई थीं। इसमें वो टॉप 5 फाइनिटिस्ट तक पहुंची थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed