{"_id":"5ea420d38ebc3e905b576bc1","slug":"not-only-ramanand-sagar-shri-krishna-sarvadaman-d-banerjee-played-these-four-roles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामानंद सागर के 'श्रीकृष्णा' के ये चार किरदार भी हुए थे मशहूर, अब लोगों को सिखाते हैं मेडिटेशन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रामानंद सागर के 'श्रीकृष्णा' के ये चार किरदार भी हुए थे मशहूर, अब लोगों को सिखाते हैं मेडिटेशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 25 Apr 2020 05:41 PM IST
'रामायण' और 'महाभारत' के बाद जल्द ही टीवी पर 'श्रीकृष्णा' की वापसी हो रही है। 'श्रीकृष्णा' सीरियल में भगवान कृष्ण का रोल दो अभिनेताओं ने निभाया था। एक अभिनेता का नाम स्वप्निल जोशी है जो आज मराठी सिनेमा का जाना पहचाना नाम हैं तो दूसरे सर्वदमन डी बनर्जी हैं। सर्वदमन डी बनर्जी टीवी की दुनिया से दूर आध्यात्म का जीवन बिता रहे हैं। सर्वदमन ने श्रीकृष्णा के अलावा कई और रोल किए लेकिन उनका ये रोल आजतक लोगों के जहन में जिंदा है। आगे की स्लाइड में देखिए सर्वदमन ने और कौन कौन से किरदार निभाए हैं।
'श्रीकृष्णा' सीरियल में सर्वदमन ने दो किरदार एक साथ निभाए थे। इसमें कृष्ण के अलावा भगवान विष्णु का रोल भी इन्होंने ही निभाया था। इसके अलावा 'जय गंगा मइया' सीरियल में दोबारा भगवान विष्णु का रोल निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आदि शंकराचार्य फिल्म में सर्वदमन
- फोटो : facebook
सर्वदमन डी बनर्जी ने टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमाया है। यहां तक कि इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'आदि शंकराचार्य' फिल्म से की थी। इस फिल्म में इन्होंने आदि शंकराचार्य का किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन जीवी अय्यर ने किया था।
इस फिल्म के बाद सर्वदमन ने 1985 में 'दत्ता दर्शनम' फिल्म में काम किया था। इसमें भी इन्होंने संत दत्तात्रेय का रोल निभाया था। इसके बाद स्वामी विवेकानंद की बायोपिक में स्वामी विवेकानंद का किरदार निभाया। काफी वक्त पहले ही सर्वदमन ने टीवी और फिल्म की दुनिया को अलविदा कह दिया है।
चकाचौंध भरी दुनिया से दूर सर्वदमन बनर्जी ऋषिकेश में रहते हैं और वहां लोगों को मेडिटेशन सिखाते हैं। एक इंटरव्यू में सर्वदमन ने बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। सर्वदमन ने कहा था, 'मैंने 'कृष्णा' करते वक्त ही फैसला कर लिया था कि मैं 45-47 साल की उम्र तक ही काम करूंगा। बस फिर मुझे मेडिटेशन मिल गया और अब मैं पिछले 20 साल से वही कर रहा हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।