सब्सक्राइब करें

Parul Chauhan: पहली तनख्वाह मिलने पर छलक आई थीं पारुल चौहान की आंखें, परिवार ने कभी नहीं देखा था इतना पैसा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 09 Apr 2022 10:45 AM IST
विज्ञापन
Parul Chauhan had tears in his eyes after getting his first salary from bidaai serial
पारुल चौहान - फोटो : insta

स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'बिदाई सपना बाबुल का' सीरियल में सांवली लड़की रागिनी के किरदार में अभिनेत्री पारुल चौहान ने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। इस टीवी सीरियल से ही उन्होंने अभिनय की दुनिया में डेब्यू किया था, इसलिए पारुल चौहान के लिए यह और भी ज्यादा खास था। हालांकि वह टीवी जगत में इसके बाद कई शोज का हिस्सा रह चुकी हैं लेकिन जिस तरह हर इंसान के लिए उसकी पहली तनख्वाह बहुत मायने रखती है, उसी तरह के पारुल के लिए भी बिदाई सीरियल से हुई उनकी पहली कमाई बहुत अनमोल थीं।

Trending Videos
Parul Chauhan had tears in his eyes after getting his first salary from bidaai serial
पारुल चौहान - फोटो : insta

पहली तनख्वाह देख आ गए थें आंसू
हाल ही में पारुल चौहान ने एक मीडिया इंटरव्यू में अपने शुरूआती दिनों को याद करते हुए कहा कि "मेरा पहला चेक 290,000 का था और जब मैंने इसे देखा तो मेरी आंखों में आंसू आ गए। मेरे परिवार ने कभी इतना पैसा नहीं देखा था। मेरे लिए यह एक भावनात्मक क्षण था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Parul Chauhan had tears in his eyes after getting his first salary from bidaai serial
पारुल चौहान - फोटो : insta

पिता को मिले सम्मान पर होता है गर्व
पारुल ने आगे बात करते हुए कहा कि टीवी पर उनके काम की वजह से उनके पिता को वह सम्मान मिला है, जिसके वह हकदार हैं। वह कहती हैं कि ''आज मेरे पिता पारुल चौहान के पिता के रूप में जाने जाते हैं, इससे मुझे गर्व होता है, वह जिस सम्मान के हकदार हैं, वह अब मिल रहा है। हालांकि, वह निश्चित थी कि वह कुछ भी नहीं लेना चाहती थी।''

Parul Chauhan had tears in his eyes after getting his first salary from bidaai serial
पारुल चौहान - फोटो : insta

काम को लेकर कभी नहीं किए नखरे
पारुल कहती हैं कि "मुझे नहीं लगता कि मैं कुछ भी बेतरतीब ढंग से कर सकती हूं। मैं अपने काम को अहमियत देती हूं। मैंने कभी नखरे नहीं किए, यही वजह है कि मेरे पास कभी भी कोई नकारात्मक विचार नहीं था। मैं काम पर कभी निराश नहीं होती। मेरे भाग्य में जो लिखा है वही मिलेगा। मैं मानसिक रूप से सबसे बुरे के लिए तैयार हूं। 

विज्ञापन
Parul Chauhan had tears in his eyes after getting his first salary from bidaai serial
पारुल चौहान - फोटो : insta

धर्म योद्धा गरुड़ में दिखाई दे रही हैं पारुल चौहान
पारुल चौहान 2019 तक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो का हिस्सा रहीं फिलहाल तकरीबन तीन सालों से किसी शो में दिखाई नहीं दीं। वह कहती हैं कि 'मैं एक नई परियोजना का इंतजार कर रही थी"इस समय पारुल सोनी सब के सीरीयल धर्म योद्धा गरुड़ में दिखाई दे रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed