मशहूर टीवी सीरियल 'पटियाला बेब्स' (Patiala Babes) के सेट पर बड़ा हादसा हो गया। इस सीरियल में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अशनूर (Ashnoor Kaur) कौर बुरी तरह से घायल हो गईं। खबरों की मानें तो शूटिंग के दौरान अशनूर गिर गई और उनकी नाक और पैर में चोट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक अशनूर के साथ यह हादसा तब हुआ जब वह सीढ़ी के किनारे पर खड़ी थीं। अचानक उनका फिसली और नीचे गिर गईं।
शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हुईं Patiala Babes की ये अभिनेत्री, नाक और पैर पर आई चोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशनूर डांस सीक्वेंस की शूटिंग के लिए काम पर लौट आई हैं। इस हादसे के बारे में इंटरव्यू के दौरान अशनूर ने कहा- 'मुझे कुछ मिनटों तक कुछ महसूस ही नहीं हुआ। मैं कई सीढ़ियां लुढ़कती रही। मेरी नाक और पैरों में चोट आई है। शो चलना चाहिए। दुघर्टना जीवन का एक हिस्सा है। इसके लिए शो बंद नहीं कर सकती।'
आपको बता दें, अशनूर कौर महज 16 साल की हैं। अशनूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में 'झांसी की रानी' सीरियल से की थी। इसके बाद 'साथ निभाना साथिया', 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा', 'देवों के देव महादेव', 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'महाभारत' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं।
'पटियाला बेब्स' सीरियल में अशनूर कौर और परिधि शर्मा मुख्य किरदार में हैं। यह सीरियल मां-बेटी के रिश्ते पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि दोनों ने बीच ना केवल मां-बेटी बल्कि दोस्ती का भी गहरा रिश्ता है।
इस शो के बारे में बारे में बात करते हुए अशनूर ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'मेरा अपनी मां के साथ भी वैसा ही रिश्ता है जैसा शो में परिधि के साथ है। मेरे माता-पिता दोनों ही मुझे बहुत सहयोग देते हैं। यह शो मां और बेटी के रिश्ते की अवधारणा पर आधारित है जिसमें दोनों आपस में अच्छी दोस्त हैं। शो की कहानी में भी ये भी बताया गया है कि कैसे एक बेटी अपनी मां की इच्छाओं को पूरा करने के लिए हर तरह की कोशिश करती है।'
यह भी पढ़ें:- 35वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट: 'कुमकुम भाग्य' टॉप 5 से बाहर, 'कौन बनेगा करोड़पति' की नई एंट्री