फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahul Raj: प्रत्युषा बनर्जी ने नहीं की थी आत्महत्या! घटना के इतने साल बाद एक्स बॉयफ्रेंड राहुल ने किया दावा

Mon, 10 Apr 2023 12:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 10 Apr 2023 12:59 PM IST
विज्ञापन
pratyusha banerjee ex boyfriend rahul raj claimed that actress did not do suicide know full details
राहुल राज और प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर टीवी शो बालिका वधू से घर-घर में फेमस हुई प्रत्युषा बनर्जी ने आत्महत्या कर ली थी। प्रत्युषा के केस ने सभी को हिलाकर रख दिया था। महज 24 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहने वाली इस अभिनेत्री के कदम से सभी लोग हैरान रह गए थे। लेकिन अभिनेत्री की हत्या के मामले में उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज पर गंभीर आरोप लगे थे। अब हाल ही में राहुल राज ने इस बात का खुलासा किया है कि प्रत्युषा ने सुसाइड नहीं किया था। 

pratyusha banerjee ex boyfriend rahul raj claimed that actress did not do suicide know full details
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

1 अप्रैल 2016 को खबर आई कि टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर के बाद तो पूरी इंडस्ट्री हिल गई थी। प्रत्युषा की मौत के बाद उनके लिव इन पार्टनर और बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर अभिनेत्री के माता-पिता ने मौत का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसके बाद कुछ समय के लिए राहुल राज को जेल भी जाना पड़ा था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राहुल ने बताया कि उनका प्रत्युषा के केस से कुछ लेना-देना नहीं है।

इसे भी पढ़ें- OTT: सिनेमाघरों में फुस्स होने के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएंगी भेड़िया और विक्रम वेधा, जानिए कब और कहां देखें?

pratyusha banerjee ex boyfriend rahul raj claimed that actress did not do suicide know full details
राहुल राज सिंह, प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : फाइल

राहुल ने कहा प्रत्युषा की मौत से एक दिन पहले तो वह दोनों पार्टी कर रहे थे। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ था कि वह ऐसा कदम उठाने पर मजबूर हो गए। इसके जवाब में राहुल ने कहा कि एक्ट्रेस ने सुसाइड नहीं किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pratyusha banerjee ex boyfriend rahul raj claimed that actress did not do suicide know full details
प्रत्युषा बनर्जी, राहुल राज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल राज ने दावा करते हुए कहा, 'मैं मानता ही नहीं हूं कि उन्होंने सुसाइड किया था। दरअसल, उस दिन प्रत्युषा मुझे डराने के लिए फांसी लगाने वाला वीडियो बना रही थी। वो अक्सर ऐसा करती रहती थी। उसी दौरान उसका पैर फिसला होगा या वह डिसबैलेंस हुई होगी, जिसकी वजह से यह घटना हुई।'

विज्ञापन
pratyusha banerjee ex boyfriend rahul raj claimed that actress did not do suicide know full details
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों राहुल राज ने इस बात का भी खुलासा किया था कि इस घटना के बाद उनको जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद उन्हें किसी ने भी काम नहीं दिया था। उन्होंने विकास गुप्ता पर निशाना साधते हुए यह दावा किया कि उन्हें 'लॉकअप 1' ऑफर हुआ था, लेकिन विकास गुप्ता ने उनका पत्ता साफ करवा दिया। उनके दबाव के चलते मेरे हाथ से वह शो निकल गया। केवल यही नहीं कई शो से मुझे उनकी वजह से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed