फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी के डेट का हुआ खुलासा, इस दिन बनेंगे दूल्हा-दुल्हन

Tue, 11 Sep 2018 01:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
prince narula and yuvika chaudhary get married on 12 october
prince narula and yuvika chaudhary

बिग-बॉस सीजन 9 में शुरू हुई प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। बीते कई दिनों से इन दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही थी लेकिन कन्फर्म नहीं थी कि आखिर कब ये दोनों दूल्हा-दुल्हन बनने वाले हैं लेकिन अब इस राज से पर्दा उठ चुका है।


 

prince narula and yuvika chaudhary get married on 12 october
prince narula and yuvika chaudhary

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी की डेट सामने आ चुकी हैं। दोनों 12 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि यह दोनों लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और अब जाकर इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। इस शादी को लेकर न सिर्फ यह दोनों एक्साइटेंड हैं बल्कि इन दोनों के परिवार वाले भी काफी खुश हैं। 
 

prince narula and yuvika chaudhary get married on 12 october
prince narula
सूत्रों की माने तो इन दोनों के परिवार वालों ने शादी की तैयारियों भी शुरू कर दी हैं और शॉपिंग करने लगे हैं। इस शादी को लेकर प्रिंस ने मीडिया को इस बात की जानकारी भी दी है कि यह शादी मुंबई में होगी और सिख रीति-रिवाज के साथ होगी। यहां तक की शादी से दो दिन पहले 10 अक्टूबर को मेंहदी, संगीत और एक कॉकटेल पार्टी का आयोजन है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
prince narula and yuvika chaudhary get married on 12 october
prince narula
प्रिंस और युविका की शादी मुंबई के सन एंड सैंड होटल में होगी। मुंबई में शादी होने के यह दोनों चंडीगढ़ जाएंगे, वहां कुछ खास लोगों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन होगी। शादी के बाद आमतौर पर लोग हनीमून पर जाया करते हैं लेकिन यह दोनों ऐसा नहीं करेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन्हें अपना-अपना काम खत्म करना है। इसके बाद शायद यह दोनों कहीं हनीमून पर जाने का प्लान करें। 

 
विज्ञापन
prince narula and yuvika chaudhary get married on 12 october
prince_narula_bb
गौरलतब है कि इन दोनों की पहली मुलाकात बिग बॉस सीजन 9 में हुई थी और बस वहीं से इन दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई। बिग बॉस के घर में पहले यह दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने, यहां तक प्रिंस ने एक दफा वहीं पर युविका को प्रपोज भी किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed