सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rahul Roy Gauhar Prince Narula Shilpa Shinde Munawar Shweta Tiwari Karan Veer Bigg Boss All Season Winner List

Bigg Boss Winners List: राहुल रॉय से करणवीर मेहरा तक, बिग बॉस की ट्रॉफी पर रहा इनका कब्जा, देखिए पूरी लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 24 Aug 2025 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Bigg Boss Season 18: बिग बॉस का 19वां सीजन आज रविवार से शुरू होने जा रहा है। प्रतिभागियों के नाम के पत्ते धीरे-धीरे खुल रहे हैं। नए सीजन की शुरुआत से पहले जानते हैं इस रियलिटी शो के अब तक के विजेताओं के बारे में।

Rahul Roy Gauhar Prince Narula Shilpa Shinde Munawar Shweta Tiwari Karan Veer Bigg Boss All Season Winner List
बिग बॉस विनर्स - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आज रविवार से 'बिग बॉस 19' शुरू होने वाला है। हर कोई इस रियलिटी शो का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बार भी होस्ट सलमान खान है। शो की थीम खास है। शो में इस बार लोकतांत्रिक माहौल देखने को मिलेगा। नया सीजन शुरू हो, उससे पहले जानते हैं इस शो के विनर्स की पूरी लिस्ट। बता दें कि 'बिग बॉस' का सफर साल 2006 से शुरू हुआ था और तब से यह शो और दिलचस्प होता जा रहा है। जानते हैं पहले सीजन से 18वें तक कौन-कौन ट्रॉफी अपने घर ले गया?

loader
Trending Videos

Rahul Roy Gauhar Prince Narula Shilpa Shinde Munawar Shweta Tiwari Karan Veer Bigg Boss All Season Winner List
राहुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस सीजन 1
विनर: राहुल रॉय

बिग बॉस के पहले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करने वाले थे ‘आशिकी’ के अभिनेता राहुल रॉय। शो जीतने पर उन्हें एक करोड़ रुपये प्राइज मनी मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बॉस सीजन 2
विनर: आशुतोष कौशिक

आशुतोष कौशिक ने बिग ‘बॉस सीजन 2’ का खिताब अपने नाम किया था। शो जीतने पर उन्हें ट्रॉफी के साथ एक करोड़ रुपये प्राइज मनी भी मिला था।

Rahul Roy Gauhar Prince Narula Shilpa Shinde Munawar Shweta Tiwari Karan Veer Bigg Boss All Season Winner List
विंदु दारा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस सीजन 3
विनर: विंदु दारा सिंह

‘बिग बॉस सीजन 3’ का खिताब अपने नाम विंदु दारा सिंह ने किया था। उन्हें ट्रॉफी के साथ एक करोड़ रुपये मिले थे। इस सीजन को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था।

Rahul Roy Gauhar Prince Narula Shilpa Shinde Munawar Shweta Tiwari Karan Veer Bigg Boss All Season Winner List
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम @shweta.tiwari

बिग बॉस सीजन 4
विनर: श्वेता तिवारी

‘बिग बॉस सीजन 4’ की ट्रॉफी पर अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने कब्जा जमाया था। वह शो की पहली महिला विजेता बनी थीं। ट्रॉफी के साथ वह एक करोड़ रुपये की धनराशि घर ले गई थीं।

Rahul Roy Gauhar Prince Narula Shilpa Shinde Munawar Shweta Tiwari Karan Veer Bigg Boss All Season Winner List
जूही परमार - फोटो : एक्स

बिग बॉस सीजन 5
विनर: जूही परमार

श्वेता तिवारी के बाद टीवी अभिनेत्री जूही परमार ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। वह भी अपने घर एक करोड़ रुपये की धनराशि ले गई थीं।

Rahul Roy Gauhar Prince Narula Shilpa Shinde Munawar Shweta Tiwari Karan Veer Bigg Boss All Season Winner List
उर्वशी ढोलकिया - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बॉस सीजन 6
विनर: उर्वशी ढोलकिया

जूही परमार के बाद अगले सीजन में भी महिला ने ही ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। ‘बिग बॉस सीजन 6’ की विजेता उर्वशी ढोलकिया बनीं। उन्हें 50 लाख रुपये प्राइज मनी मिली थी।

Rahul Roy Gauhar Prince Narula Shilpa Shinde Munawar Shweta Tiwari Karan Veer Bigg Boss All Season Winner List
गौहर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @gauaharkhan

बिग बॉस सीजन 7
विनर: गौहर खान

‘बिग बॉस सीजन 7’ की ट्रॉफी मशहूर अभिनेत्री गौहर खान ने अपने नाम की थी। वह 50 लाख रुपये की धनराशि भी साथ ले गईं।

Rahul Roy Gauhar Prince Narula Shilpa Shinde Munawar Shweta Tiwari Karan Veer Bigg Boss All Season Winner List
गौतम गुलाटी - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बॉस सीजन 8
विनर: गौतम गुलाटी

आठवें सीजन की ट्रॉफी पर गौतम गुलाटी ने अपना कब्जा किया। वह इस शो से काफी मशहूर भी हुए। उन्हें भी 50 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई थी। 

 

Rahul Roy Gauhar Prince Narula Shilpa Shinde Munawar Shweta Tiwari Karan Veer Bigg Boss All Season Winner List
प्रिंस नरूला - फोटो : इंस्टाग्राम@princenarula

बिग बॉस सीजन 9
विनर: प्रिंस नरूला

‘बिग बॉस सीजन 9’ के विजेता प्रिंस नरूला बने।

बिग बॉस सीजन 10
विनर: मनवीर गुर्जर

‘बिग बॉस सीजन 10’ में पहली बार एक आम आदमी की एंट्री हुई। वह मनवीर गुर्जर थे। उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया और वह इस सीजन के विनर बनें।

Rahul Roy Gauhar Prince Narula Shilpa Shinde Munawar Shweta Tiwari Karan Veer Bigg Boss All Season Winner List
सीजन 11 से 18 तक शो के विजेता - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस सीजन 11 से 18 तक के विनर्स की लिस्ट 
बिग बॉस 11 की ट्रॉफी ‘भाभी जी घर पर हैं’ में ‘अंगूरी भाभी’ की भूमिका निभाने वाली शिल्पा शिंदे ने जीती। उन्हें 50 लाख रुपये मिले। 12वें सीजन की विनर टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ रहीं। ‘बिग बॉस सीजन 13’ अब तक का सबसे लोकप्रिय सीजन रहा है। इस सीजन के विजेता दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला थे। साल 2021 में सिद्धार्थ का निधन हो गया। 14वें सीजन की ट्रॉफी पर रूबीना दिलैक का कब्जा रहा। शो का 15वां सीजन तेजस्वी प्रकाश ने जीता। 16वें सीजन में विनर रहे एमसी स्टैन। 'बिग बॉस सीजन 17' की ट्रॉफी पर मुनव्वर फारूकी का कब्जा रहा। वहीं, पिछले सीजन यानी 'बिग बॉस 18' के विनर करणवीर मेहरा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed