बिग बॉस फेम राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी के एक साल पूरे हो गए हैं। दोनों अपनी शादी की सालगिरह को यादगार बनाने के लिए लंदन पहुंच चुके हैं। छुट्टियां मनाने के दौरान दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस संग अपनी तस्वीरें लगातार शेयर कर रहे हैं। फैंस को भी कपल का रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दिशा के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसकी वजह से दोनों सुर्खियों में आ गए हैं।
Rahul Vaidya-Disha Parmar: शादी की पहली एनिवर्सरी पर रोमांटिक हुए राहुल-दिशा, प्लेन में सरेआम किया 'किस'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर की गई तस्वीरों में राहुल और दिशा के बीच प्यार साफतौर पर देखा जा सकता है। इनमें से एक फोटो में दोनों लिप लॉक करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक फोटो में दिशा रोमांटिक अंदाज में राहुल को किस करती दिख रही हैं। राहुल ने ये फोटोज अपनी पहली मैरिज एनिवर्सी के मौके पर डाली है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।
इस पोस्ट में अपनी दिल की बात कहते हुए राहुल वैद्य ने लिखा, 'शादी की पहली सालगिरह मुबारक माई लव। एक साल कितनी जल्दी गुजर गया। जीवनसाथी के रूप में आपको पाकर मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस करता हूं। अगले 7 जन्मों तक सिर्फ आपको ही मांगता हूं। आपकी इनर ब्यूटी की वजह से मैं हर दिन चमकता हूं। आई लव यू वाइफी।
View this post on Instagram
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। इन फोटोज पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट किया, 'आप दोनों को हैप्पी एनिवर्सरी भगवान आप दोनों को हमेशा साथ बनाए रखें।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'क्यूट कपल को शादी की पहली एनिवर्सरी मुबारक।' इसके अलावा ज्यादातर यूजर हार्ट इमोजी बनाकर कपल पर प्यार लुटा रहे हैं।