{"_id":"5b1235024f1c1b9f6e8b5d10","slug":"raja-choudhary-fighting-and-molesting-during-shoot-a-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी की इस बहू के एक्स हसबैंड ने शराब के नशे में फिर से की मारपीट, लड़कियों से भी छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी की इस बहू के एक्स हसबैंड ने शराब के नशे में फिर से की मारपीट, लड़कियों से भी छेड़छाड़ का आरोप
Sat, 02 Jun 2018 11:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजा चौधरी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पिछले कुछ महीनों से टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं हालांकि बाद में अभिनव कोहली ने इन खबरों को महज अफवाह बताया और सफाई दी कि उनके रिश्ते बिल्कुल ठीक हैं। अब वहीं श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी विवादों में घिर गए हैं।
2 of 5
राजा चौधरी
एक्टर राजा चौधरी ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान खूब हंगामा किया। कानपुर के बिठूर में शूटिंग कर रहे राजा चौधरी पर आरोप है कि शराब पीकर नशे में चूर उन्होंने यूनिट के लोगों से गालीगलौज की। यही नहीं राजा ने सेट की लड़कियों से छेड़छाड़ भी की।
3 of 5
एक्टर राजा चौधरी
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम कार्टेज में बैठकर राजा ने शराब पी। उसी दौरान कैमरामैन राजू आर दूबे से किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर राजा ने कैमरामैन को कांच का गिलास फेंककर मार दिया, जिससे उसके सिर पर चोट आई। यूनिट के लोगों के एकजुट होने पर राजा बिठूर थाने पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राजा चौधरी
मौके पर मौजूद लोगों ने राजा के खिलाफ शिकायत की जिसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया लेकिन यहां पर भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और डॉक्टरों व मीडिया से गालीगलौज की। राजा चौधरी की हालत देखकर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
श्वेता तिवारी और राजा चौधरी
ऐसा पहली बार नहीं है जब राजा चौधरी इस तरह के विवादों में फंसे हों। इससे पहले वो अपनी पहली पत्नी और एक्ट्रेस श्वेता तिवारी से कई बार मारपीट कर चुके हैं। जिसकी शिकायत पुलिस से भी की गई। श्वेता तिवारी ने शादी के 9 साल बाद 2007 में तलाक लेकर अपने को-एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।