फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajeev Sen: राजीव ने किया चारू के दिल में अपने लिए प्यार होने का दावा, कहा- आपके लिए दरवाजे अभी भी खुले हैं

Thu, 10 Nov 2022 11:54 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 10 Nov 2022 11:54 AM IST
विज्ञापन
Rajeev Sen Charu Asopa: Sushmita Sen Brother claims that his wife loves him, says doors are open for her
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी भाभी चारू असोपा की जिंदगी में काफी समय से उथल-पुथल देखने को मिल रही है। दोनों काफी समय से एक-दूसरे पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। जहां कुछ समय पहले चारू असोपा ने राजीव सेन पर मारपीट और हिंसा का आरोप लगाया था, वहीं राजीव सेन ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया था। इसके बाद पिछले दिनों चारू एक इंटरव्यू में राजीव के बर्ताव का खुलासा करते हुए खूब रोती दिखाईं दी थी। लेकिन इसी बीच इस कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। राजीव सेन ने दावा किया है कि चारू उन्हें अभी भी प्यार करती हैं।
Rajeev Sen Charu Asopa: Sushmita Sen Brother claims that his wife loves him, says doors are open for her
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी पत्नी से चल रहे विवादों के बीच टीवी अभिनेता राजीव सेन ने एक बार फिर चारू के बारे में कुछ ऐसा कह दिया है, जो उन्हें फिर से चर्चाओं में ले आया है। दरअसल, एक वीडियो का हवला देते हुए राजीव सेन का कहना है कि चारू असोपा अब भी उनसे प्यार करती हैं और यही मुख्य कारण है कि वह इतनी भावुक हैं। राजीव ने अपने बयान में यह भी कहा कि चारू के परिवार में लौटने के सारे दरवाजे खुले हैं। सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने एक लंबा व्लॉग साझा करते हुए और कहा कि हर छोटी बात के लिए मीडिया से बात करना चारू की बचकानी बात थी। इससे केवल उन्हें ही नुकसान होगा। उन्होंने यह भी कहा कि या तो शादी कर लेनी चाहिए या पति या पत्नी को सम्मानपूर्वक एक-दूसरे को तलाक देना चाहिए।
IFFI 2022: यादगार फिल्मों के साथ IFFI में प्रतिष्ठित हस्तियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, देखें लिस्ट

Rajeev Sen Charu Asopa: Sushmita Sen Brother claims that his wife loves him, says doors are open for her
चारू असोपा, राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए राजीव ने कहा कि जब से उनकी बेटी जियाना आई है तब से वह बहुत तरीके से बात करते हैं और सावधान भी रहते हैं। वह बोले-  मैं भी कुछ भी कह सकता हूं, लेकिन मैं कहना नहीं चाहता क्योंकि मेरी बच्ची पर इसका असर पड़ेगा। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं, चारु, तुम्हारे लिए दरवाजे खुले हैं। आप परिवार में वापस आना चाहती हैं क्योंकि यही वह जगह है जहां आप और जियाना को होना चाहिए। यह जियाना का घर है। जीवन का नाम चलना है और यह बहुत छोटा होता है।' 
Avatar-The Way Of Water: 'अवतार 2' की रिलीज से पहले जॉन लैंडो ने दिखाया भारत के लिए प्यार, बोले- नमस्ते इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajeev Sen Charu Asopa: Sushmita Sen Brother claims that his wife loves him, says doors are open for her
राजीव सेन, चारू असोपा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने यह भी कहा, 'अगर आज चारू कैमरे के सामने इतनी भावुक हो रही हैं, रो रही हैं, सार्वजनिक रूप से इस तरह बात कर रही हैं, तो अच्छी बात है - कहीं न कहीं वह अभी भी मुझसे प्यार करती हैं। उसके दिल में मेरे लिए प्यार है और यहीं से सारी भावनाएं कैमरे के सामने आ रही हैं। अगर उसने मुझसे प्यार नहीं किया होता, तो यह सब नहीं होता। बस तलाक हो जाता और शायद उसने अपने दिल में मेरा अपमान किया होता। चारू ने जो कुछ कहा और किया है, उसके लिए उसे माफ करना मेरे लिए मुश्किल होगा।'
Kangana Ranaut: ऊंचाई की स्क्रीनिंग के दौरान जया बच्चन ने कंगना रणौत को किया इग्नोर, अभिषेक ने यूं संभाली बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed