सब्सक्राइब करें

Bigg Boss के घर आएंगे राखी सावंत के NRI पति रितेश! बोले- 'उसे मेरे साथ की जरूरत है'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 23 Dec 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant NRI Husband Ritesh Might Be Enter In Bigg Boss 14 House Says She Needs My Support
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

छोटे पर्दे के सबसे चर्चित और पॉपुलर शो बिग बॉस के सीजन 14 में जब से ड्रामा क्वीन राखी सावंत की एट्री हुई है इस शो ने एक अलग ही मोड़ ले लिया है। शो में अब राखी सावंत सभी का मनोरंजन कर रही हैं। इसके लिए कई बार वो कंटेस्टेंट्स का शिकार भी बनती हैं तो इस हफ्ते उन्हें सलमान से उनकी भाषा को लेकर उन्हें डांट भी पड़ी। राखी के इन सब ड्रामों के बीच अब उनके NRI पति रितेश भी अपनी पत्नी के समर्थन में सामने आ गए हैं।

Trending Videos
Rakhi Sawant NRI Husband Ritesh Might Be Enter In Bigg Boss 14 House Says She Needs My Support
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

रितेश लगातार अब मीडिया से बात कर राखी का सपोर्ट कर रहे हैं। अब हाल ही में उन्होंने बताया है कि रितेश अपनी पत्नी के समर्थन में बिग बॉस के घर में एंट्री ले सकते हैं। हलांकि रितेश की अब तक कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है। लेकिन रितेश ने पत्नी का समर्थन कर बता दिया है कि वो अपनी पत्नी यानी कि राखी सावंत का कितना ख्याल रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant NRI Husband Ritesh Might Be Enter In Bigg Boss 14 House Says She Needs My Support
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

एक मीडिया हाउस ने रितेश से बात करते हुए जब उनसे पूछा कि वो शो पर राखी का सपोर्ट करने क्यों नहीं आ रहे? इस सवाल का जवाब देते हुए रितेश ने कहा, 'अगर मुझे शो की तरफ से बुलाया जाता है, तो मैं जरूर शो पर जाऊंगा और राखी का सपोर्ट करूंगा। मुझे लगता है कि अब उसे मेरे सपोर्ट की जरूरत है और इसलिए मैं 'बिग बॉस' के घर जरूर जाउंगा।'

Rakhi Sawant NRI Husband Ritesh Might Be Enter In Bigg Boss 14 House Says She Needs My Support
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

आगे रितेश ने ये भी बताया कि, राखी जब शो पर जा रही थीं, तो उन्होंने रितेश को शो पर साथ जाने को कहा था। उन्होंने कहा, 'उसने मुझे कहा था कि आप साथ चलो मुझे आपके सपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। शादी के बाद हम लोग कभी भी अलग नहीं रहे। फोन के जरिए भी हम लोग एक-दूसरे से कनेक्ट रहते थे, लेकिन ये पहली बार है जब हम अलग हैं और राखी ने कहा भी था कि वह मेरे बिना अकेली रह नहीं पाएगी।'

विज्ञापन
Rakhi Sawant NRI Husband Ritesh Might Be Enter In Bigg Boss 14 House Says She Needs My Support
राखी सावंत, निक्की तंबोली - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि इससे पहले रितेश ने राखी और निक्की के बीच चल रहे  विवाद पर पत्नी का समर्थन किया था। राखी के पति ने निक्की तंबोली पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि, 'पूरी दुनिया को पता है कि निक्की की ये आदत रही है कि वे लड़कों को कोने में लेकर जाती हैं और फिर उनके साथ गठबंधन करती हैं।' इसके अलावा उन्होंने मनु पंजाबी पर भी औकात वाली बात को लेकर हमला बोला था।

पढ़ें: Bigg Boss 14: मास्टरमाइंड विकास गुप्ता की एक बार फिर हुई एंट्री, क्या अब बदल जाएंगे घर के समीकरण ?

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed