{"_id":"620fda81065fe270c5162ba7","slug":"rakhi-sawant-wants-to-marry-a-cricketer-again-said-i-forced-ritesh-to-kiss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakhi Sawant: क्रिकेटर से दूसरी शादी करना चाहती हैं राखी सावंत, बोलीं- मैंने रितेश को जबरदस्ती KISS किया था","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Rakhi Sawant: क्रिकेटर से दूसरी शादी करना चाहती हैं राखी सावंत, बोलीं- मैंने रितेश को जबरदस्ती KISS किया था
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत, रितेश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राखी सावंत मनोरंजन जगत की ड्रामा क्वीन हैं, जो किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। राखी सावंत ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में जाकर दुनियावालों को अपने पति से मिलवाया था। राखी के साथ शो में रितेश ने भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री मारी थी। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था लेकिन वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले राखी ने रितेश से अलग होने का एलान किया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा एक नोट शेयर किया था। वहीं, अब रितेश से अलग होने के महज चंद दिनों बाद ही राखी सावंत दूसरी शादी का सपना देख रही हैं।
हाल ही में, राखी सावंत ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें राखी ने अपनी दूसरी शादी की प्लानिंग बताई है। साथ ही एक्ट्रेस ये भी मानती हैं कि अपनी लाइफ की हर परेशानी के लिए वह खुद ही जिम्मेदार हैं। रितेश की कोई गलती नहीं है।
राखी सावंत ने कहा, ‘मैंने रितेश को जबरदस्ती किस किया था। वह बेहद ही शर्मीले इंसान हैं। इसी वजह से मैंने ही आगे आकर उन्हें किस किया था। अपनी शादी के लिए मैं अकेली ही दोषी हूं। इस शादी में रितेश को कोई गलती नहीं है। मैं खुद पर सारा इल्जाम लेती हूं। मैंने ही उन्हें यहां जबरदस्ती बुलाया था। रितेश का कोई कसूर नहीं है।’ इसके आगे राखी सावंत ने रितेश की तारीफ करते हुए कहा कि रितेश बहुत ही अच्छे इंसान हैं। मैंने सारे इल्जाम खुद पर लिए हैं और ऐसी कौन सी लड़की होगी, जो सारे इल्जाम खुद पर लेगी।
3 of 5
राखी सावंत, रितेश
- फोटो : सोशल मीडिया
इस इंटरव्यू में राखी ने अपने आगे की प्लानिंग बताते हुए कहा, ‘मेरे पिताजी चाहते थे कि मैं किसी पुलिसवाले से शादी करूं। लेकिन मेरी इच्छा रही है कि मैं किसी बड़े क्रिकेटर से शादी करूं। मैं भी आईपीएल जाऊंगी। मैं भी स्टेडियम में अपने हसबैंड को चौके-छक्के लगाते हुए देखना चाहती हूं। इस दौरान मैं उन्हें हिम्मत दूंगी।’ राखी ने ये भी साफ किया कि रितेश कई लीगल मामलों में फंसे हुए हैं और इसी वजह से उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत और रितेश
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत ने रितेश से अलग होते हुए एक नोट शेयर किया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि वह और रितेश हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो रहे हैं। उन दोनों के साथ बिग बॉस के बाद बहुत कुछ हुआ है, जो उनके कंट्रोल से बाहर था। दोनों ने रिश्ते को बचाने की कोशिश की लेकिन आखिर में दोनों ने ही अलग होने का फैसला ले लिया।
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे राखी सावंत ने लिखा, ‘मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं कि ये सब वैलेंटाइन डे के ठीक एक दिन पहले हुआ। लेकिन फैसला तो लेना ही था। उम्मीद करती हूं कि रितेश के साथ सब अच्छा हो। मुझे अभी इस वक्त अपने काम पर फोकस करना है और अपने आप को खुश और हेल्दी रखना है। आप सभी का मुझे समझने और सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया। राखी सावंत।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।