सब्सक्राइब करें

खुलासा: अनुषा दांडेकर ने करन कुंद्रा के साथ अपने ब्रेकअप की बताई वजह, कहा- करन के प्यार की जगह...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 28 Sep 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
Revealed: Anusha Dandekar explains the reason for her breakup with Karan Kundra says instead of Karans love
अनुषा डांडेकर- करन कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल में से एक करन कुंद्रा और अनुषा दांडेकर के अलग होने की खबर सामने आते ही फैंस काफी निराश हो गए थे। अचानक लिए इस फैलसे ने सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि, इस रिश्ते को खत्म करने को लेकर अनुषा कई बात की। करन और अनुषा के ब्रेकअप हुए करीब एक साल हो गया है। वहीं, ब्रेकअप के एक साल बाद अब अनुषा ने फिर से करन से अलग होने के बारे में खुलकर बात की। 

दरअसल, अनुषा ने एक फैन के पूछने पर इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी। अनुषा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्वैश्चन- आंसर सेशन के दौरान पूछे गए इस सवाल का जवाब दिया। फैन ने पूछा- अगर आप बता सकें तो आपके करन से ब्रेकअप की वजह क्या है? अनुषा ने सिर्फ इतना कहा कि उन्हें करन के प्यार की जगह सेल्फ लव को चुना।

Trending Videos
Revealed: Anusha Dandekar explains the reason for her breakup with Karan Kundra says instead of Karans love
अनुषा डांडेकर- करन कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

करन की जगह सेल्फ लव को चुना

सवाल का जवाब देते हुए अनुषा ने कहा कि ‘हमें ज्यादा प्यार, खुशी और ईमानदारी की जरूरत होती है और ये खुद को प्यार करने से शुरू होता है, इसलिए मैंने खुद को चुना। बस इतनी सी बात है’। इस सवाल के जवाब को अनुषा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Revealed: Anusha Dandekar explains the reason for her breakup with Karan Kundra says instead of Karans love
अनुषा डांडेकर- करन कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

एक साल पहले हुआ था ब्रेकअप

करीब तीन साल तक साथ रहने के बाद करन और अनुषा अलग हो गए थे। ब्रेकअप के बाद अनुषा ने खुलकर अपनी बात रखी। वहीं, करन ने इस मामले में लंबे समय तक चुप्पी साधे रखी। अनुषा ने इस रिश्ते के टूटने के पीछे की वजह करन का व्यवहार बताया था। उन्होंने करन पर झूठ बोलने और धोखा देने का इल्जाम लगाया था। 

Revealed: Anusha Dandekar explains the reason for her breakup with Karan Kundra says instead of Karans love
अनुषा डांडेकर- करन कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

करन को माफ करने के लिए तैयार अनुषा

वहीं, इससे पहले ब्रेकअप के बाद अनुषा ने इंस्टाग्राम पर काफी लंबा मैसेज लिखकर बताया कि उन्होंने इस रिश्ते को संभालने की बहुत कोशिश की और वे करन को माफ करने के लिए भी तैयार थी। हालांकि, करन ने कभी अपनी गलतियों के लिए उनसे माफी नहीं मांगी।

विज्ञापन
Revealed: Anusha Dandekar explains the reason for her breakup with Karan Kundra says instead of Karans love
अनुषा डांडेकर- जेसन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

आजकल जेसन शाह के साथ हैं अनुषा

करन से ब्रेकअप के बाद अब अनुषा टीवी एक्टर जेसन शाह के साथ रिलेशन में हैं। वहीं करन अभी भी सिंगल हैं और बिग- बॉस 15 में कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल हैं। अपने ब्रेकअप को लेकर करन ने काफी समय बाद कहा था कि वे इस रिश्ते की गरिमा को खत्म नहीं करना चाहते थे इसलिए पब्लिकली कोई बयान देने से बच रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed