{"_id":"631634257806ff109e2e20e3","slug":"rubina-dilaik-mermaid-look-on-jhalak-dikhhla-jaa-shooting-set-went-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rubina Dilaik: रूबीना दिलैक ने पहनी ऐसी ड्रेस, लोग करने लगे उर्फी से तुलना","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Rubina Dilaik: रूबीना दिलैक ने पहनी ऐसी ड्रेस, लोग करने लगे उर्फी से तुलना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रूबीना दिलैक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों छोटे पर्दे पर छाई हुई हैं। बिग बॉस के बाद उनकी डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। तभी तो वह इस शो के बाद खतरों के खिलाड़ी और अब डांस रियलिटी शो में नजर आ रही हैं। रुबीना इस समय कलर्स पर प्रसारित होने वाले डांसिंग शो झलक दिखला जा सीजन 10 में बतौर कंटेस्टेंट दिख रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने परफॉर्मेंस के लिए एक ऐसी ड्रेस पहनी जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गईं।
2 of 4
रूबीना दिलैक
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल आने वाले दिनों में शो में रूबीना जलपरी बनी हुई नजर आने वाली हैं। इसी वजह से वह इस लुक में शो के सेट पर दिखीं। लेकिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने रुबीना के इस लुक की तुलना उर्फी जावेद से कर डाली।
सोशल मीडिया पर कुछ लोग रुबीना को यह कहते हुए ट्रोल कर रहे हैं कि उनमें उर्फी की आत्मा घुस गई है तो कुछ ने उन्हें दूसरी उर्फी तक कह डाला। बता दें कि अपने नए शो के लिए एक्ट्रेस मोटी फीस चार्ज कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह एक एपिसोड के सात लाख रुपये ले रही हैं। रूबीना छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं। अब तक वह कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। छोटी बहू, पुनर्विवाह और शक्ति जैसे सीरियल में वह काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रूबीना दिलैक, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 14 में भी वह नजर आ चुकी हैं। अपने शानदार खेल के दम पर वह अंत तक बनी रहीं और विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। इस शो को जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। फिलहाल वह 'झलक दिखला जा 10' का हिस्सा हैं। इस शो में उनके साथ और भी कई सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।