छोटे पर्दे की छोटी बहू रुबीना दिलैक 'बिग बॉस 14' का खिताब अपने नाम करने के बाद बेहद खुश हैं। रुबीना ने बिग बॉस के घर में निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, राखी सावंत जैसे कलाकारों को टक्कर देते हुए ये खिताब अपने नाम किया। अब इस जीत के बाद से वो लगातार जश्न मनाती नजर आ रही हैं। अपनी जीत के लिए रुबीना ने कई बार फैंस को धन्यवाद भी किया और लाइव आकर उनसे बात भी की। हालांकि अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रुबीना का व्यवहार देखकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीतने के बाद रुबीना दिलैक को हो गया है घमंड? वीडियो देख यूजर्स कर रहे ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल विरल भियानी ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें रुबीना एयरपोर्ट से बाहर जाती दिख रही हैं। उस वक्त पैपराजी रुबीना से कुछ बोलने के कहते हैं, लेकिन रुबीना कोई जवाब नहीं देती हैं। उनके इस प्रतिक्रिया से फैंस काफी नाराज हो गए हैं। उनका मानना है कि बिग बॉस का खिताब जीतने के बाद से रुबीना के अंदर घमंड आ गया है।
View this post on Instagram
वीडियो में दिख रहा है कि पैपराजी कहते हैं, 'रुबीना जी बधाई हो, पहली बार आप एयरपोर्ट पर नजर आईं बिग बॉस 14 का खिताब जीतने के बाद..रुबीना जी , मैम कुछ बोलिए...मैम नाराज है क्या? पैपराजी लगातार रुबीना से विनती करते हैं कि वो वो कुछ बोलें, लेकिन रुबीना कोई जवाब नहीं देती हैं। अब पैपराजी के प्रति उनका ये व्यवहार लोगों को पसंद नहीं आया है।
इस वीडियो के चलते कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, 'इसको कहते हैं एटीट्यूड'। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'राहुल ही असली विजेता है'। कुछ अन्य यूजर्स ने लिखा- 'नंबर 1 घमंडी, नाराज नहीं घमंड है'। एक यूजर ने ये तक लिख दिया कि रुबीना को ट्रॉफी जीतने के बाद घमंड आ गया है।
गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में जब रुबीना और राहुल के बीच बहस हुई थी तो राहुल ने उन्हें घमंडी औरत कहा था। उस वक्त रुबीना ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था। वहीं अब इस वीडियो को देखकर फैंस का कहना है कि राहुल बिल्कुल सही थे और रुबीना के अंदर जीत के बाद ज्यादा घमंड आ गया है।