सीरियल अनुपमां पिछले एक साल से टीआरपी लिस्ट में नंबर एक पर अपनी जगह बनाए हुए है। इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। राजन शाही के इस शो का आगाज बीते साल 13 जुलाई 2020 में हुआ था। इस शो में मुख्य भूमिका में रुपाली गांगुली हैं, जोकि शो में अनुपमा की भूमिका निभा रही हैं। उनके अलावा अभिनेता सुधांशु पांडे वनराज शाह की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इस शो में लगातार ट्विस्ट एंड टर्न्स लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। जब से अनुपमा और वनराज के तलाक देखने को मिला है तबसे तो इस शो की लोकप्रियता दोगुनी हो गई है। कई सालों तक पति द्वारा धोखा दिए जाने के बाद रूपाली उर्फ अनुपमा ने यह मुश्किल कदम उठाया था।
Anupama: ये हैं सुपरहिट धारावाहिक के अहम किरदार, इनके असली परिवार के बारे में भी जान लीजिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूपाली गांगुली उर्फ अनुपमा
शो में अनुपमां की मुख्य भूमिका निभाने वाली रुपाली गांगुली लगभग दो दशक से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। टेलीविजन के साथ-साथ रुपाली फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती सहित कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। रुपाली गांगुली के पिता स्वर्गीय अनिल गांगुली एक निर्देशक और पटकथा लेखक थे। रुपाली गांगुली के पति अश्विन एक क्रिएटिव कंपनी के मालिक हैं। रुपाली ने साल 2013 में अश्विन से शादी रचाई थी। इन दोनों का एक बेटा है जिसका नाम रुद्रांश है। रुपाली के भाई विजय गांगुली एक जाने-माने कोरियोग्राफर हैं।
सुधांशु पांडेय उर्फ वनराज
रुपाली की तरह ही सुधांशु पांडेय भी लगातार टेलीविजन और बॉलीवुड में सक्रिय हैं। वनराज की भूमिका निभाने वाले सुधांशु पांडेय ने मोना पांडेय से शादी रचाई। इन दोनों के दो बेटे हैं जिनका नाम निर्वाण और विवान पांडेय हैं। सुधांशु ने मोना से तब शादी की जब वो सिर्फ 22 साल की थीं। सीरियल अनुपमां में सुधांशु ने रुपाली के ऑन-स्क्रीन पति की भूमिका निभाई है।
मदालसा शर्मा उर्फ काव्या
टेलीविजन में काम करने से पहले मदालसा शर्मा ने कई साउथ फिल्मो में काम किया है। उनके पिता सुभाष शर्मा एक निर्देशक और निर्माता हैं तो वही उनकी मां शीला डेविड अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। इसके अलावा मदालसा मिथुन चक्रवर्ती की बहु हैं। मदालसा की शादी उनके बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती के साथ हुई है। बता दें कि अनुपमा मदालसा शर्मा का पहला सीरियल है। इस शो में वो वनराज की प्रेमिका की भूमिका निभा रही हैं और अनुपमा की सौतन बनी हैं।
अरविंद वैद्य उर्फ हसमुख
अरविंद वैद्य ने शो अनुपमां में वनराज के पिता की भूमिका निभाई है। उन्होंने सारा भाई वर्सेस सारा भाई और खिचड़ी जैसे कई शोज किए हैं। वरिष्ठ अभिनेता अरविंद वैद्य की बेटी वंदना पाठक भी एक अभिनेत्री हैं। वो सीरियल खिचड़ी में अपने किरदार 'जयश्री' से घर-घर में लोकप्रिय हुई थीं।