'बिग बॉस सीजन 4' में शादी कर सुर्खियां बटोरनी वाली टीवी एक्ट्रेस सारा खान इन दिनों मुसीबत में है। ऐसा हम नहीं कर रहे बल्कि उनका वीडियो इस बात का सबूत है जो कि उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में सारा रोते हुए बता रही हैं कि उनकी बहन ने उन्हें छोड़ दिया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
'बिग बॉस' में खुलेआम शादी रचा चुकी हैं ये एक्ट्रेस, रोते हुए शेयर किया ऐसा वीडियो देखकर आ जाएगा तरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा खान एक्टिंग के अलावा बोल्ड ड्रेसिंग सेन्स की वजह से भी जानी जाती हैं। सारा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिसकी वजह से कई बार ट्रोल भी हो जाती हैं। हालांकि इस बार वह किसी बोल्ड तस्वीर की वजह से नहीं बल्कि एक वीडियो की वजह से लाइमलाइट में हैं। सारा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
इस वीडियो में सारा कह रही हैं - 'मैं यह वीडियो इसलिए बना रहूं कि ताकि मैं आपको बता सकूं। मेरी छोटी बहन आयरा जिसे मैं बहुत प्यार करती हूं। जितने भी लोग मेरे आस पास हैं और जो लोग मुझे जानते हैं उन्हें पता है वह मेरे लिए क्या मायने रखती हैं। मैंने उसकी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं और अनफॉलो कर दिया है। बहुत सारे लोग बहुत सारी बातें कर रहे हैं लेकिन सब कुछ गलत है।'
A post shared by sara khan (@ssarakhan) on
इस वीडियो में सारा रोती हुई नजर आ रही हैं और दुखी भी। कहा जा रहा है कि सारा और उनकी छोटी बहन आयरा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां तक कि आयरा उनका साथ छोड़कर कही और चली गई हैं। आपको बता दें, सारा खान ने टीवी सीरियल 'सपना बाबुल का..बिदाई' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह की और सीरियल में नजर आईं जिसमें 'ससुराल सिमर का', 'प्यार तूने क्या किया' और 'भाग्यलक्ष्मी' शामिल है।
सारा खान रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 4' में भी नजर आई थीं। दिलचस्प बात यह है कि शो के दौरान ही सारा ने अली मर्चेंट से शादी रचाई थी। हालांकि सारा की शादी महज 2 महीने तक ही ठीक चली इसके बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी। उस वक्त ऐसी खबरें भी आई थीं कि सारा ने पब्लिसिटी के लिए शो में शादी की थी लेकिन सारा ने इन सभी बातों को सिरे से खारिज कर दिया था।