फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Somvar 2020: आज है सावन का पहला सोमवार, टीवी से फिल्मों तक में जानिए कौन- कौन से सितारे बन चुके हैं भोलेनाथ

Mon, 06 Jul 2020 10:20 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 06 Jul 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
Sawan Somvar 2020 TV Serials Based On Shiv On Sawan Ka Pehla Somwar Sawan 2020
सावन का पहला सोमवार - फोटो : ट्विटर

आज से सावन मास (Sawan) और भगवान शिव (Shiv) की आराधना का महोत्सव शुरू हो गया है। आज सावन का पहला सोमवार (Sawan Somvar 2020) है। इस मास भगवान शिव और पार्वती जी का मांगलिक मिलन हुआ। इस पूरे महीने के प्रत्येक सोमवार को शिव शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। अगर बात करें टीवी सीरियल की तो यहां पर भी शिव शंकर पर कई सीरियल बनाए गए। आइए आज के खास मौके पर बात करते हैं इन कार्यक्रमों की।

Sawan Somvar 2020 TV Serials Based On Shiv On Sawan Ka Pehla Somwar Sawan 2020
हर-हर महादेव

हर-हर महादेव

रामायण में हनुमान के किरदार से फेमस हुए एक्टर दारा सिंह भी भगवान शिव का रोल निभा चुके हैं। 1974 में आई फिल्म हर- हर महादेव में दारा सिंह भगवान शिव बने थे। इस फिल्म का निर्देशन चंद्रकांत ने किया था। इस फिल्म में जयश्री गडकर पार्वती माता के किरदार में थीं।

Sawan Somvar 2020 TV Serials Based On Shiv On Sawan Ka Pehla Somwar Sawan 2020
देवों के देव

देवों के देव महादेव

लाइफ ओके पर प्रसारित हो चुके शो ‘देवों के देव- महादेव’ सीरियल ने काफी लोकप्रियता हासिल की। इस शो में भगवान शिव का किरदार मोहित रैना ने निभाया था। ये शो ना सिर्फ मोहित के करियर का बल्कि उस चैनल का भी सबसे ज्यादा टीआरपी लाने वाला शो था। इसमें सोनारिका भदौरिया ने माता पार्वती और मौनी रॉय ने देवी सती का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Somvar 2020 TV Serials Based On Shiv On Sawan Ka Pehla Somwar Sawan 2020
शिव महिमा

शिव महिमा

दूरदर्शन के प्रसिद्ध टीवी शो 'रामायण' में राम बने एक्टर अरुण गोविल भी भगवान शिव का किरदार निभा चुके हैं। फिल्म 'शिव महिमा' में अरुण गोविल ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। रामायण की तरह ही ये शो भी काफी लोकप्रिय हुआ था। इस फिल्म का निर्देशन शांतिलाल सोनी ने किया था जबकि इसके निर्माता गुलशन कुमार थे। फिल्म शिव महिमा साल 1992 में आई थी। 

विज्ञापन
Sawan Somvar 2020 TV Serials Based On Shiv On Sawan Ka Pehla Somwar Sawan 2020
ओम नमः शिवाय

ओम नमः शिवाय

दूरदर्शन के लिए निर्देशक धीरज कुमार के द्वारा बनाए गए सीरियल ‘ओम नमः शिवाय’ में एक्टर समर जय सिंह द्वारा भगवान शिव का किरदार आज भी सबसे लोकप्रिय माना जाता है। समर जय सिंह की लोकप्रियता तो इतनी थी कि लोगों ने उन्हें भगवान शिव मानकर पूजना भी शुरू कर दिया था। वैसे तो और भी कई एक्टर हैं, जिन्होंने पर्दे पर भगवान शिव का रोल प्ले किया है, लेकिन जैसी पॉपुलैरिटी समर को मिली, वैसी शायद ही किसी और को मिली हो। समर ने इस शो के अलावा कई और शोज व फिल्मों में काम किया था। लेकिन लोगों के दिलोदिमाग से उनकी भगवान शिव वाली छवि नहीं निकल पाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed