फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्ट्रेस सेजल शर्मा की मौत पर आया करीबी दोस्त का बयान, बताई सुसाइड करने की वजह

Sat, 25 Jan 2020 05:05 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 25 Jan 2020 05:05 AM IST
विज्ञापन
sezal sharma Suicide her Friend Nirbhay Shukla Reveals a secret
Sejal Sharma - फोटो : Social Media

टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। शुक्रवार को सेजल का शव मुंबई में उनके मीरा रोड स्थित आवास पर मिला। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सेजल की मौत की खबर से उनके परिजन और दोस्त सकते में आ गए हैं। इन्हीं में सेजल के करीबी दोस्त और एक्टर निर्भय शुक्ला ने एक खुलासा किया है।

sezal sharma Suicide her Friend Nirbhay Shukla Reveals a secret
Nirbhay Shukla - फोटो : Social Media

स्पॉटबॉय से बातचीत में निर्भय शुक्ला ने कहा, 'अपने पिता के खराब स्वास्थ्य को लेकर सेजल तनाव में थी। मैंने 15 नवंबर को उसे मैसेज कर मिलने को कहा। उसने बताया कि वह उदयपुर जा रही है। मैंने इसका कारण पूछा तो वो बोली कि उसके पिता को हार्ट अटैक आया है। सेजल के पिता काफी समय से अस्वस्थ थे। वह कैंसर से पीड़ित थे। हार्ट अटैक की खबर ने उसे हिलाकर रख दिया होगा। मैं उससे अपटेड लेता रहा। उसने कहा था कि पिता की हालत में सुधार हो रहा है। लेकिन सब ठीक नहीं था। और, फिर मैं अपने काम में व्यस्त हो गया।'

sezal sharma Suicide her Friend Nirbhay Shukla Reveals a secret
sezal sharma - फोटो : Instagram

आखिरी बार सेजल से बातचीत के सवाल पर निर्भय ने कहा, 'दिसंबर में उन्होंने मुझे मेरे जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी थीं। फिर शायद, जनवरी में हमारी बात हुई और हमने मिलने की योजना बनाई। वह आयशा कादुस्कर से मिलने वाली थी, जिन्होंने हमारे शो में नैना की बहन का किरदार निभाया था। वह आयशा के भी काफी करीब थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sezal sharma Suicide her Friend Nirbhay Shukla Reveals a secret
Sezal Sharma - फोटो : Social Media

सेजल से पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए निर्भय ने बताया, सेजल एक सरल स्वभाव वाली लड़की थी। ढाई साल पहले हमारी मुलाकात हुई और हम दोस्त बन गए। हम अक्सर साथ घूमते थे। पिछली बार हम एक दोस्त के जन्मदिन पर एक फूड कोर्ट में मिले थे। मैं हमेशा उसे याद करूंगा। अगर उसके दिमाग में ऐसा कुछ चल रहा था तो काश वो हमारे साथ इसकी चर्चा करती।

विज्ञापन
sezal sharma Suicide her Friend Nirbhay Shukla Reveals a secret
Sezal Sharma - फोटो : Social Media

बता दें, सेजल को शोहरत स्टार प्लस के धारावाहिक दिल तो हैप्पी है जी से मिली। उन्होंने आमिर खान के साथ विवो फोन के विज्ञापन में काम किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सेजल अपनी निजी जिंदगी में काफी परेशान चल रहीं थीं। गुरुवार देर रात भी उनकी अपने कुछ दोस्तों से फोन पर लंबी बातें हुईं। पुलिस इसे मनोरंजन जगत के ग्लैमर में फंसकर डिप्रेशन में जाने का एक और मामला मानकर चल रही है। इस बारे में मीरा रोड थाने में एक्सिडेंटल डेथ रिपोर्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पूजा बेदी की दूसरी शादी पर बेटी आलिया ने दिया ऐसा जवाब, होने वाले पिता पर भी तोड़ी चुप्पी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed