एकता कपूर का पॉपुलर टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' कई साल से फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। इस सीरियल में सृति झा 'प्रज्ञा' और शब्बीर अहलूवालिया 'अभि' की भूमिक में दिखाई दे रहे हैं। दोनों को इस सीरियल में खूब पसंद किया गया और उन्हें घर-घर में पॉपुलैरिटी भी हासिल हुई। लेकिन अब शब्बीर अहलूवालिया ने इस सीरियल को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। शब्बीर लगभग सात साल से इस सीरियल में जुड़े हुए हैं। शब्बीर ने इस सीरियल को छोड़कर आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। 'कुमकुम भाग्य' के बाद शब्बीर टीवी सीरियल 'प्यार का पहला नाम राधा मोहन' में नजर आएंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी है।
Shabir Ahluwalia: शब्बीर अहलूवालिया ने 'कुमकुम भाग्य' को कहा अलविदा, अब इस रोमांटिक सीरियल में दिखाई देंगे अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या कहा शब्बीर अहलूवालिया ने?
शब्बीर अहलूवालिया ने कहा कि अपने पुराने शो को छोड़कर आगे बढ़ना आसान नहीं है। आप उन लोगों को याद करते हैं, जिनके साथ आपने काम किया और अपनी जिंदगी का काफी अच्छा समय बिताया है। मैंने सृति झा और अजित तनेजा के साथ बेहद ही खूबसूरत बॉन्ड शेयर किया है। सीरियल से अलग होना बिल्कुल भी आसान नहीं है। लेकिन जिंदगी चलती रहती है।
इस शो में नजर आंगे शब्बीर
शब्बीर अहलूवालिया 'कुमकुम भाग्य' के बाद टीवी सीरियल 'प्यार का पहला नाम राधा मोहन' में दिखाई देंगे। ये सीरियल जी टीवी पर 2 मई से प्रसारित होगा, जिसका एक प्रोमो भी सामने आ गया है। इस प्रोमो से साफ है कि सीरियल में एक खूबसूरत लव स्टोरी दिखाई देगी, जिसमें शब्बीर के साथ निहारिका रॉय नजर आएंगी। प्रोमो में शब्बीर की एंट्री काफी धमाकेदार है। उनके लुक से साफ है कि वह प्यार में यकीन रखते हैं लेकिन बाद में उनका सख्त बिजनेसमैन वाला अंदाज भी देखने को मिला है, जो इस प्रोमो को और ज्यादा मजेदार बना रहा है।
'कुमकुम भाग्य' को क्यों कहा अलविदा?
शब्बीर अहलूवालिया ने 'कुमकुम भाग्य' में रॉकस्टार अभि बनकर हर किसी का दिल जीता है। इस सीरियल में उनकी और सृति झा की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। दूसरी तरफ दोनों का बार-बार मिलना और बिछड़ना भी दर्शकों को शो से बांधे रखता था लेकिन अब सीरियल का ट्रैक नई जनरेशन पर आ गया है। सीरियल में तीन महीने पहले अभि (शब्बीर) और प्रज्ञा (श्रीति) का एक्सीडेंट दिखाया गया, जिसके बाद से ही दोनों को कोमा में दिखाया जा रहा है। ऐसे में उनकी कहानी रुक हुई है। माना जा रहा है कि इसी वजह से शब्बीर ने इस सीरियल से अलविदा कहा है।