सब्सक्राइब करें

The Kapil Sharma Show: अर्चना पूरन सिंह हुईं यूएस टूर से बाहर, कृष्णा ने मजाक उड़ाया तो बोलीं- तुम ही नोट पीटो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 06 Apr 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Krushna Abhishek tease Archana Puran Singh for not being a part of Kapil Sharma US tour
अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया

'द कपिल शर्मा शो' एक ऐसा शो है, जिसे देखने के लिए सब बेताब रहते हैं। इसमें आपको भरपूर मनोरंजन मिलता है। कपिल शर्मा और 'द कपिल शर्मा शो' के सभी कलाकार लोगों को गुदगुदाना का एक भी मौका नहीं छोड़ते। शो की जज अर्चना पूरन सिंह आए दिन सेट से मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कृष्णा अभिषेक उन्हें चिढ़ाते नजर आ रहे हैं।

Trending Videos
Krushna Abhishek tease Archana Puran Singh for not being a part of Kapil Sharma US tour
अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में कृष्णा अर्चना के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच कृष्णा उन्हें यूएस टूर का हिस्सा ना होने पर चिढ़ा देते हैं। दरअसल, अर्चना कृष्णा से पूछती हैं कि आज वो क्या कर रहे हैं? इस पर कृष्णा कहते हैं कि हमारा मसाज रहेगा, एक करोड़ मांगेंगे पर मिलेगा नहीं। आजकल हम लोग ने नया शुरू किया है, हम यूएस टूर जा रहे हैं ना पर अर्चना जी को नहीं लेकर जा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Krushna Abhishek tease Archana Puran Singh for not being a part of Kapil Sharma US tour
अर्चना पूरन सिंह, कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर अर्चना पूरन सिंह कृष्णा को मारते हुए कहती हैं कि गंदे लोग, पैसे बचाने के चक्कर में, तुम ही नोट पीटो, हम ना पीटें और बदनाम मुझे किया हुआ है। इतने ही कृष्णा सीरियस होकर कहते हैं कि अर्चना के बिना उनका शो अधूरा है। हम आपको मिस करेंगे। जिस पर अर्चना कहती हैं कि ये साफ झूठ है। इसके बाद कृष्णा जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इस वीडियो से ये साफ पता चल गया कि अर्चना पूरन सिंह कपिल के यूएस टूर का हिस्सा नहीं रहेंगी, लेकिन इसकी वजह क्या है ये अभी पता नहीं चला है।

View this post on Instagram

A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh)

Krushna Abhishek tease Archana Puran Singh for not being a part of Kapil Sharma US tour
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कपिल शर्मा ने अपने यूएस टूर की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की थी। ये टूर 11 जून से शुरू होगा, जो 3 जुलाई तक चलेगा। कपिल शर्मा ने इस टूर का एलान करते हुए खुशी जताई थी। इस टूर को लेकर विदेश में मौजूद शो के फैंस काफी उत्सुक हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed