सब्सक्राइब करें

टीवी कलाकार : ये हैं टीवी जगत की मोटी रकम लेने वाली अभिनेत्रियां, एक तो 'मां' बन कर रही दर्शकों के दिलों पर राज 

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 06 Apr 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
TV Industry Top Paid Actress in India like rupali ganguly nia sharma hina khan ankita lokhande
रूपाली गांगुली, अंकिता लोखंडे, हिना खान - फोटो : social media

बीते कई वर्षों में हमने कई अभिनेत्रियों को ग्लैमर की दुनिया में अपनी फीस को लेकर शिकायत करते सुना है। हमने अभिनेताओं को एक फिल्म के लिए मोटी फीस चार्ज करते देखा है, जबकि अभिनेत्रियों को उस फीस का 50 फीसदी मिलने हुए देखा। हालांकि, समय के साथ स्थिति बदल रही है। दुनिया भर में ऐसी कईं अभिनेत्रियां हैं, जो सिनेमा जगत में अभिनेताओं से अधिक फीस लेती हैं। ये अभिनेत्रियां आने वाली पीढ़ियों के लिए नए रास्ते खोल रही हैं। यह समय अब अभिनेताओं की अधिक कमाई का नहीं है क्योंकि अब सभी को उनकी प्रतिभा के अनुसार फीस दी जाती है।



टीवी अभिनेत्रियां पॉपुलर शो में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ हर घर में अपनी पहचान बना लेती हैं। कई बार तो यह अभिनेत्रियां उनके शो में निभाए गए किरदारों के नाम से पहचानी जाती हैं। इसी कारण है कि अब अभिनेत्रियां अपने काम की बहुत भारी रकम चार्ज करती हैं। 'अनुपमा' का किरदार निभाने वाली रूपाली गांगुली से लेकर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हिना खान तक हमने आज आपके लिए टेलीविजन इंडस्ट्री की सात सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की एक लिस्ट तैयार की है।

Trending Videos
TV Industry Top Paid Actress in India like rupali ganguly nia sharma hina khan ankita lokhande
रुपाली गांगुली - फोटो : social media

रूपाली गांगुली 
'साराभाई वर्सेज साराभाई' की 'मोनिशा साराभाई' से लेकर पॉपुलर डेली सोप 'अनुपमा' में लीड रोल निभाने तक, रूपाली गांगुली ने इस इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। रूपाली ने सात साल के ब्रेक के बाद टीवी पर अनुपमा के किरदार से वापसी की थी। यह शो तब से लेकर अब तक टॉप पर बना हुआ है, जिसकी वजह से रूपाली सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्री बन गई हैं। रूपाली गांगुली ने सीरियल की शुरुआत में 1.5 लाख रुपये प्रति दिन चार्ज किए थे और हालांकि शो की सक्सेस को देखते हुए उन्होंने अपनी फीस बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Industry Top Paid Actress in India like rupali ganguly nia sharma hina khan ankita lokhande
हिना खान - फोटो : insta/realhinakhan

हिना खान 
हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत लोकप्रिय शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी। इस सीरीयल में उनका निभाया गया किरदार 'अक्षरा', जनता के बीच बहुत हिट हुआ था। इसके बाद हिना 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का किरदार भी निभाया था। वह कई ओटीटी शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने 80 हजार रुपये फीस ली थी, जिसके बाद अब वह हर एपिसोड के 2 लाख रुपये चार्ज करती हैं। 

TV Industry Top Paid Actress in India like rupali ganguly nia sharma hina khan ankita lokhande
दिव्यंका त्रिपाठी दहिया - फोटो : instagram

दिव्यंका त्रिपाठी दहिया
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत दूरदर्शन के एक टीवी शो से की थी। हालांकि, उन्हें प्रसिद्धि शो 'बनू मैं तेरी दुल्हन' के माध्यम से मिली। इसके बाद उन्होंने 'ये है मोहब्बतें' शो में अपने किरदार 'डॉ इशिता भल्ला' से सभी के दिलों पर राज किया। दिव्यंका ने एक लाख रुपये से शुरुआत की थी और अब वह 1.5 लाख रुपये प्रति एपिसोड चार्ज करती हैं। 

विज्ञापन
TV Industry Top Paid Actress in India like rupali ganguly nia sharma hina khan ankita lokhande
sakshi tanwar

साक्षी तंवर 
साक्षी तंवर ने साल 1998 में 'अलबेला सुर मेला' शो से टेलीविजन पर डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें 'कहानी घर घर की' शो में अपने किरदार 'पार्वती अग्रवाल' से प्रसिद्धि मिली। वह 'बड़े अच्छे लगते हैं' और फिल्म 'दंगल' जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा भी रही चुकी हैं। साक्षी तंवर लगभग 1.25 लाख रुपये प्रति एपिसोड चार्ज करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed