छोटे पर्दे के चार्मिंग और मशहूर एक्टर शहीर शेख अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। 26 मार्च 1984 को भद्रवाह में जन्में शहीर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। शहीर को लेकर बेहद कम लोग ही यह बात जानते हैं कि उन्होंने साल 2015 में टैलेंट बेस्ड रियलिटी शो 'एशियाज गॉट टैलेंट' को होस्ट किया था। वहीं, एक्टर की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने एलएलबी की डिग्री ली है। समय बीतने के साथ शहीर को एक्टिंग में दिलचस्पी आने लगी और उन्होंने मनोरंजन की दुनिया का रुख कर लिया।
Shaheer Sheikh Birthday: छोटे पर्दे के शहीर शेख ने हासिल किया बड़ा मुकाम, काम कर बना ली करोड़ों की सम्पत्ति
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 26 Mar 2023 09:12 AM IST
सार
छोटे पर्दे के शहीर शेख ने अपने काम के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है। साथ ही एक्टिंग और बिजनेस से करोड़ों की सम्पत्ति बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन