{"_id":"5b9a0ac7867a557ffd368a6e","slug":"shaleen-bhanot-big-transformation-before-enter-bigg-boss-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12 में आने से पहले ही बना ली इस एक्टर ने खतरनाक बॉडी, बॉलीवुड स्टार्स भी फेल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12 में आने से पहले ही बना ली इस एक्टर ने खतरनाक बॉडी, बॉलीवुड स्टार्स भी फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का 12 वां सीजन 16 सितंबर से ऑन एयर होने जा रहा है और इसके कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट भी लीक हो गई ऐसा माना जा रहा है। ऐसे में बात करेंगे फेमस टेलीविजन एक्टर शलीन भनोट की जो शो में नजर आएंगे। गौरतलब है कि शलीन ने शो में आने के लिए अपना लुक पूरी तरह बदल लिया है...आइए जानते हैं इनके बारे में...
2 of 5
TV Show
एक्टर शलीन को टीवी सीरियल सूर्यपुत्र कर्ण और दो हंसो का जोड़ा में देखा गया है। वह टीवी पर लंबे समय से काम कर रहे हैं। बता दें कि अब वह बिग बॉस 12 में नजर आएंगे। शो में आने के लिए वह जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं।
3 of 5
TV Show
बता दें कि वह टीवी सीरियल दो हंसो का जोड़ा में सूर्यकमल के सीधे-सादे रोल में नजर आए थे। वहीं, उनकी बॉडी और हेयरस्टाइल लुक देख लड़कियां उनकी दिवानी हो गई हैं। उनकी बॉडी और स्टाइल देखकर लगता है कि बिग बॉस के दर्शकों का ध्यान शलीन पर सबसे ज्यादा रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
वहीं, बिग बॉस के फैन्स को शो का बड़ा बेसब्री से इंतजार है। इधर मेकर्स भी पूरी तैयारी में लगे हुए हैं। बता दें कि इस सीजन के लिए सलमान खान 300 करोड़ से भी ज्यादा की फीस ले रहे हैं। हालांकि ये उनके मन मुताबिक फीस नहीं है लेकिन मेकर्स के लाख मनाने के बाद वह मान गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan
बात करें शो के कंटेस्टेंट्स की तो इस बार शो में 3 कॉमनर और 3 सेलिब्रिटीज जोड़ी होंगी। कुल 21 कंटेस्टेंट्स में से ये 12 कंटेस्टेंट होंगे। बाकी बचे 9 कंटेस्टेंट में से 3 सेलिब्रिटीज और 6 कॉमनर होंगे। मिहिका शर्मा और पोर्न स्टार डेनी-डी, शोएब इब्राहिम-दीपिका कक्कड़,परम सिंह, स्कारलेट मी रोज और सोशल मीडिया स्टार सुमेर एस परीछा यानी पम्मी आंटी को अप्रोच किया गया है। ये सभी नाम कंफर्म हैं। वहीं, दबंग खान ही जोड़ी बनाकर घर के अंदर प्रवेश करवाएंगे। ये सब जानने के बाद साफ हो गया है कि इस बार का बिग बॉस दर्शकों को और भी ज्यादा एंटरटेन करने वाला होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।