अश्लील फिल्में बनाने और उसे अपने एप पर रिलीज करने के मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी का असर शिल्पा शेट्टी के करियर पर भी देखने को मिला। जबसे ये मामला सामने आया है तबसे शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर चैप्टर 4 से गायब है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज कुंद्रा की हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बाद मेकर्स ने शिल्पा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हालांकि इस पर अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। पिछले हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते भी शिल्पा शेट्टी इस शो में कही नजर नहीं आईं। शिल्पा के इस शो में नजर न आने से जहां लोग थोड़े मायूस हैं तो वही मेकर्स सुपर डांसर चैप्टर 4 के बच्चों के लिए एक खास तोहफा लेकर आए हैं।
सुपर डांसर 4: इस हफ्ते भी शो में नजर नहीं आएंगी शिल्पा शेट्टी, बच्चों के लिए तोहफे लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे और मौसमी चटर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताल से ताल मिलाते दिखेंगे सोनाली बेंद्रे और मौसमी चटर्जी
इस खास एपिसोड में सोनाली बेंद्रे और मौसमी चटर्जी दर्शकों और प्रतियोगिताओं के साथ कई मजेदार अनुभव साझा करेंगे। बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ अपने जमाने की मशहूर डांसर रहीं शिल्पा शेट्टी और मौसमी चटर्जी बच्चों का डांस देखने के बाद कंटेस्टेंट्स और सुपर गुरुओं के साथ ताल से ताल मिलाते हुए भी नजर आएंगे। सुपरडांसर की मंच की तरफ से इन दोनों सदाबहार अभिनेत्रियों को एक ट्रिब्यूट दिया जाएगा।
भावुक हुई दोनों अभिनेत्रियां
सोनाली बेंद्रे और मौसमी चटर्जी को अपने डांस द्वारा ट्रिब्यूट देते हुए कंटेस्टेंट्स इनके सबसे बेहतरीन गानों पर प्रदर्शन करते हुए दिखेंगे। कंटेस्टेंट की 10 मिनट की परफॉर्मेंस को देखने के बाद ये दोनों भावुक हो जाएंगी। इसके अलावा ये प्रतियोगियों की प्रतिभा का आनंद लेते हुए और खूबसूरत यादों को ताजा करते हुए शानदार समय बिताते हुए दिखाई देने वाली हैं।
तीन हफ्ते से शो में नहीं आईं नजर
बता दें कि राज कुंद्रा मामले के बाद से ही शिल्पा लगातार इस शो से लगातार गायब हैं। ये तीसरा हफ्ता है जब शिल्पा इस शो में नजर नहीं आ रही हैं। इस शो में अभिनेत्री को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। राज कुंद्रा मामले के बाद से ही लगातार शिल्पा के हाथ से कई बड़े प्रोजेक्ट्स और ब्रांड एंडोर्समेंट चले गए हैं।
सोनाली और मौसमी चटर्जी ने दिए बच्चों को तोहफे
शनिवार और रविवार को ऑन एयर होने वाले एपिसोड में दर्शकों को सोनाली और मौसमी के चार्टबस्टर गानों पर कंटेस्टेंट्स के अविश्वसनीय प्रदर्शन से लेकर सोनाली की तरफ से फ्लोरिना के लिए शानदार उपहार देने तक, गेस्ट जजेस के लिए एएसपी यानी अमित, संचित और पृथ्वीराज के खास प्रदर्शन तक काफी दिलचस्प पल देखने मिलेंगे।