फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shooting Report: मुंबई में बसा दिया यूपी के बलिया का ये गांव, कलाकारी देख हैरान रह गए शूटिंग करने वाले

Wed, 03 Feb 2021 08:17 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 03 Feb 2021 08:17 AM IST
विज्ञापन
Shooting Report serial apna time bhi aayega set like uttar Pradesh village in mumbai
फहमान खान, मेघा रे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आज हम आपको ले चल रहे हैं वहां, जहां की झलक आपको उत्तर प्रदेश के अपने जैसे लगने वाले गांव की याद दिला देंगी। जी हां, मुंबई के मड आइलैंड इलाके में इन दिनों एक गांव बनाया गया है। यहां फिल्माई जा रही है एक ऐसी कहानी, जिसका सिरा उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गांव से जुड़ चुका है। इस लोकेशन पर आपको बलिया के पान से लेकर वहां की गायों के रंभाने और मुर्गियों के फड़फड़ाने तक सब मिलेगा। 

Shooting Report serial apna time bhi aayega set like uttar Pradesh village in mumbai
फहमान खान, मेघा रे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लोकेशन पर हमें मस्ती करती हुई मिलीं अभिनेत्री मेघा रे। इसके पहले कि हम आपको बताएं कि यहां शूटिंग किसकी चल रही है, हमने मेघा रे से पूछा कि यूपी के गांव जैसे माहौल में आकर आखिर लग कैसा रहा है? इस पर मेघा कहती हैं, ‘‘जब से हम इस सेट पर आए हैं, तब से हर दिन कुछ ना कुछ नया अनुभव हो रहा है जो मुझे रोमांचित कर देता है। मैंने कभी इस तरह की पृष्ठभूमि में शूटिंग नहीं की है, क्योंकि यहां बहुत-सी चीजें पहली बार हो रही हैं।”

Shooting Report serial apna time bhi aayega set like uttar Pradesh village in mumbai
फहमान खान, मेघा रे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तो गांव के माहौल में सब अच्छा अच्छा ही हो रहा है या कुछ ऐसा भी हुआ जो इससे पहले मेघा ने कभी न किया हो? वह बताती हैं, “हां, याद आया जब मुझे गांव के सेटअप में एक पेड़ पर चढ़ने को कहा गया तो मुझे बड़ी घबराहट हो रही थी। लेकिन मैंने भी हिम्मत नहीं हारी। थोड़ा समय जरूर लगा लेकिन मैंने वो सीन पूरा कर ही लिया। मुझे ये भी याद है एक दिन मैंने गलती से गोबर में अपना पांव रख दिया था। शुरुआत में तो मुझे ऐसा लगा जैसे मैं छुट्टियां बिताने किसी गांव में आई हूं। मुझे सूरज की रोशनी और ठंडी-ठंडी हवा में शूटिंग करके वाकई बहुत अच्छा लगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Shooting Report serial apna time bhi aayega set like uttar Pradesh village in mumbai
फहमान खान, मेघा रे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस माहौल के बारे में बताते हुए मेघा कहती हैं, ‘‘मैं कभी बलिया नहीं गई लेकिन हमारे मेकर्स ने सुनिश्चित किया कि वे यूपी के इस जिले को पूरी विश्वसनीयता और सच्चाई के साथ कहानी में प्रस्तुत करें। उन्होंने जिस बारीकी से इस पर ध्यान दिया वह काबिले तारीफ है। मुझे विश्वास है कि हम जहां शूटिंग कर रहे हैं वो हूबहू बलिया के गांव की तरह दिखते हैं। यहां बिताया गया हर पल बिल्कुल नया और ताजगी भरा है।‘‘

विज्ञापन
Shooting Report serial apna time bhi aayega set like uttar Pradesh village in mumbai
फहमान खान, मेघा रे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुंबई की जिस लोकेशन के बारे में मेघा रे ने ‘अमर उजाला’ के साथ अपने सारे अनुभव बांटे, ये लोकेशन है नए धारावाहिक ‘अपना टाइम भी आएगा’ की। धारावाहिक की कहानी अब जयपुर से निकलकर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले तक पहुंच चुकी है। अब यहां इस कहानी का एक अलग ही रंग नजर आएगा। वैलेंटाइंस डे करीब है और शो से जुड़े लोग कान में फुसफुसाकर बता रहे हैं कि गांव की गोरी बनकर मेघा यहां प्यार के गुल खिलाने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed