टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के डेब्यू की खबरें लंबे समय से चल रही हैं। पलक तिवारी के कई फोटोशूट अब तक सामने आ चुके हैं। जिसे देखकर साफ कहा जा सकता है पलक ने अभी से फिल्मों में आने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब पलक किसी और वजह से चर्चा में हैं।
कैब ड्राइवर की इस हरकत पर भड़कीं श्वेता तिवारी की बेटी पलक, बोलीं- 'इससे बुरा कुछ नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, पलक ने एक कैब ड्राइवर पर गुस्सा निकाला है। पिछले दिनों मुंबई में एक लेडी पैसेंजर ने अपने इंस्टाग्राम पर कैब ड्राइवर का वीडियो शेयर किया था। देबलीना साहा नाम की लॉ स्टूडेंट ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि किस तरह कैब ड्राइवर उनके साथ बदतमीजी कर रहा था जबकि उनकी मां और बहन भी साथ में थीं। यही नहीं इस दौरान कैब ड्राइवर ने आपत्तिजनक हरकतें भी कीं।
A post shared by DEBALEENA SAHA (@debaleena_buzz) on
वीडियो सामने आने के बाद बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री ने इसकी आलोचना की थी। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बात करते हुए पलक तिवारी ने इस पर कहा कि 'इस तरह की घटना पर असल में बहुत कुछ कहने के लिए नहीं है। बस सोच रही हूं कि क्या पुरुष इसे स्वीकार्य करते हैं या फिर इस पर सोचेंगे। मेरे लिए यह निंदनीय है और इससे बुरा कुछ नहीं है।'
पलक आगे कहती हैं कि 'मैं इस घटना से खुद को जोड़ पाती हूं क्योंकि मैं भी कॉलेज जाती हूं। मैं अक्सर कैब करती हूं। एक कैब ड्राइवर जिसे नौकरी दी गई है कि वो किसी की बेटी, बहन और मां को उसके डेस्टिनेशन पर छोड़ दे। जिसके बदले में उसे पैसे मिलते हैं। पुरुषों के लिए शायद वो केवल एक वस्तु है। जो महिला के शरीर के हर इंच को स्कैन कर रहा है, लेकिन वह महिला किसी की पूरी दुनिया है।'
पलक 18 साल की हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटो शेयर कर चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में पलक का नया फोटोशूट वायरल हुआ है। इस फोटोशूट में पलक ब्लैक कलर की ड्रेस पहने हुई थीं। फोटोशूट की इन तस्वीरों को उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।