{"_id":"5a4cd9364f1c1bd1408b4822","slug":"sita-of-television-comeback-in-film-as-wife-of-afzal-guru","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी की 'सीता' 23 साल बाद फिल्मों में करेंगी वापसी, बनेंगी 'आतंकी अफजल गुरु' की पत्नी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी की 'सीता' 23 साल बाद फिल्मों में करेंगी वापसी, बनेंगी 'आतंकी अफजल गुरु' की पत्नी
Thu, 04 Jan 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Jan 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के मशहूर रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को लोगों ने खूब पसंद किया था। हालांकि पिछले कई सालों से वो ग्लैमर की दुनिया से गायब हैं लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। करीब 23 साल बाद दीपिका बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका फिल्म 'गालिब' में नजर आने वाली हैं। वह फिल्म में आतंकी अफजल गुरु की पत्नी का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद और वाराणसी में हो रही है। फिल्म में गालिब की मां 'तबस्सुम' के किरदार में वह बिल्कुल अलग नजर आने वाली हैं।
3 of 4
रामानंद सागर की रामायण में सीता के किरदार में नजर आने वालीं दीपिका को लोग सालों तक नहीं भूले थे। फिलहाल वह स्क्रीन पर वापसी करते हुए कुछ अलग अंदाज में दिखाई देंगी। खबर है कि फिल्म 'गालिब' आतंकी अफजल गुरु के बेटे गालिब पर बन रही है। फिल्म की पहले शेड्यूल की शूटिंग भी खत्म हो चुकी है।
आपको बता दें कि रामायण की सीता करीब 23 साल बाद कैमरे के सामने आ रही हैं। दीपिका इससे पहले साल 1989 में फिल्म 'घर का चिराग' और साल 1991 में फिल्म 'रुपए 10 करोड़' में एक्टिंग कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।