फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूरदर्शन पर रामायण के प्रसारण को लेकर लोगों ने की शिकायत, चैनल की तरफ से मिला ये जवाब

Sun, 12 Apr 2020 11:56 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 12 Apr 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
social media user complaint over ramayan telecast doordarshan ceo shashi shekhar answered coronavirus lockdown
Ramayan - फोटो : Social Media

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस इस वक्त पूरे देश पर अपना कहर बरपा रही है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग भी रोक दी गई है। इसी वजह से टेलीविजन पर एक बार फिर से पुराने धारावाहिकों का प्रसारण शुरू किया गया है। इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे कार्यक्रम रामायण की है। 

social media user complaint over ramayan telecast doordarshan ceo shashi shekhar answered coronavirus lockdown
रामानंद सागर की रामायण का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

33 साल बाद फिर से दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण देख लोग खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। इस कार्यक्रम ने आते ही टीआरपी के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक यूजर ने रामायण को लेकर दूरदर्शन पर आरोप लगाया है। यूजर ने लिखा है कि दूरदर्शन रामायण का प्रसारण मोजर बेयर डीवीडी के जरिए कर रहा है।

social media user complaint over ramayan telecast doordarshan ceo shashi shekhar answered coronavirus lockdown
रामायण - फोटो : सागर आर्ट्स

नेहा दीक्षित नाम की यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'इस ट्वीट के लिए मैं माफी चाहूंगी। लेकिन दूरदर्शन रामायण को मोजर बेयर डीवीडी के जरिए चला रहा है वो भी वॉटरमार्क के साथ।' इन आरोपों पर दूरदर्शन के सीईओ शशि शेखर ने ट्वीट कर का जवाब आया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'ये दूरदर्शन का तो नहीं लग रहा। कृप्या अपने सोर्स को दोबारा चेक करें।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
social media user complaint over ramayan telecast doordarshan ceo shashi shekhar answered coronavirus lockdown
Ramayan - फोटो : social media

वहीं कई लोगों ने इस बात की शिकायत भी की है कि धारावाहिक का ब्रैकग्राउंड म्यूजिक तेज होने की वजह से डायलॉग सुनाई नहीं दे रहे हैं। इस पर शशि शेखर ने लिखा है कि उन्होंने इस बात को नोट कर लिया है। साथ ही उन्होंने लोगों से पूछा है कि वो किन माध्यमों पर इनका प्रसारण देख रहे हैं।
 

विज्ञापन
social media user complaint over ramayan telecast doordarshan ceo shashi shekhar answered coronavirus lockdown
Ramayan Serial - फोटो : twitter

बता दें कि ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) की नई रिपोर्ट के मुताबिक, 13वें हफ्ते में दूरदर्शन ने सभी शैलियों (genres) में सबसे अधिक टीआरपी प्राप्त की है। दूरदर्शन ने सोनी मैक्स, सोनी सब, जी सिनेमा और निक जैसे चैनलों को भी मात दे दी है।  28 मार्च 2020 से 3 अप्रैल 2020 के बीच सबसे अधिक दूरदर्शन देखा गया। 

कोरोना की मार झेल रहे जानवरों की मदद के लिए आगे आईं फराह खान की 12 साल की बेटी, जुटाये 70 हजार रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed