{"_id":"6295eb59f2254324af4e7c7f","slug":"star-plus-new-show-banni-chow-home-delivery-lead-actor-ulka-gupta-shares-her-family-struggle-and-love-for-food","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New TV Show: ‘पिताजी बिहार से भागकर मुंबई आए थे हीरो बनने, और अब मैं आईएएस की तैयारी करते करते बन गई हीरोइन’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
New TV Show: ‘पिताजी बिहार से भागकर मुंबई आए थे हीरो बनने, और अब मैं आईएएस की तैयारी करते करते बन गई हीरोइन’
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Tue, 31 May 2022 03:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ulka Gupta
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धारावाहिक ‘झांसी की रानी लक्ष्मी बाई’ में लक्ष्मीबाई के बचपन का किरदार निभाने वाली किशोरी याद है आपको? चलिए कुछ क्लू देते हैं। इस बच्ची को धारावाहिक ‘रेशम दान' में पहला ब्रेक जब मिला वह 10 साल की थी और तब वह मुंबई के दहिसर पूर्व के रुस्तम इंटरनेशनल कॉलेज में कक्षा छह में में पढ़ रही थी। इसके बाद 'सात फेरे', 'सवारी', 'सलोनी की बेटी' जैसे धारावाहिकों से होते हुए साल 2009 में मिले धारावाहिक 'झांसी की रानी' ने इस कलाकार की किस्मत बदल दी। इसी धारावाहिक वजह से इन्हें दक्षिण भारत की हिट फिल्म 'रुद्रमादेवी' में अनुष्का शेट्टी के बचपन का किरदार मिला। नहीं याद आया? चलिए हम बताते हैं कि हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री उल्का गुप्ता की जिन्हें जल्द ही प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘बन्नी चाऊ होम डिलिवरी’ में आप लीड रोल करते देख सकेगें।
2 of 5
Ulka Gupta
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक ‘बन्नी चाऊ होम डिलिवरी’ में उल्का डिलीवरी गर्ल की भूमिका निभा रही हैं। वह लोगों के घर-घर जाकर खाना पहुंचाने का काम करती है। उल्का कहती हैं, ‘बन्नी बहुत ही जुनूनी लडकी है। उसकी सोच यह है कि अगर खाना किसी को लाड प्यार से खिलाया जाए तो उसका स्वाद बढ़ जाता है।’ असल जिंदगी में भी उल्का को खाना बनाने का बहुत शौक है। घर पर वह कई तरह के व्यंजन बनाती है लेकिन किचन में मम्मी का हाथ बंटाने में उन्हें काफी बोरियत होती है।
3 of 5
Ulka Gupta
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उल्का बताती हैं, ‘जब मम्मी किचेन में हाथ बटाने को कहती थीं तो मैं घर से बाहर खेलने चली जाती थी। इस तरह से मैंने अपनी मम्मी को खूब सताया लेकिन अब सीरियल में खूब खाना बनाना पड़ रहा है। अब तो मैं मम्मी को बोलती हूं जब भी मेरे हाथ का खाना खाने का मन करे तो मेरी शूटिंग में आ जाओ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ulka Gupta
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उल्का गुप्ता का परिवार सहरसा, बिहार से है। हालांकि उनका जन्म मुंबई में ही हुआ। उल्का के मुताबिक, ‘पिताजी गगन गुप्ता 15 साल की उम्र में बिहार से भाग कर मुंबई एक्टर बनने आए थे। कई फिल्मों, धारावाहिकों और वेब सीरीज में काम भी किया है। मैं यूपीएससी की तैयारी करके आईएएस अधिकारी बनना चाहती थी। लेकिन, घर में एक्टिंग का माहौल देखकर मेरा झुकाव एक्टिंग की ही तरफ रहा और जब एक्टिंग के क्षेत्र में बिजी हो गई तो आईएएस बनने का सपना अधूरा रह गया।’
विज्ञापन
5 of 5
Ulka Gupta
- फोटो : सोशल मीडिया
उल्का गुप्ता ने 'रुद्रमादेवी' के बाद तेलुगू फिल्म 'आंध्र पोरी', मराठी फिल्म 'ओढ-एट्रेक्शन', हिंदी फिल्म 'मिस्टर काबेडी' और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘सिंबा’ में भी काम किया है। वह कहती हैं, ‘अब भी साउथ की कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आते रहते हैं लेकिन सीरियल की शूटिंग की वजह से अब मैं साउथ की फिल्मों के ऑफर्स स्वीकार नहीं कर पा रही।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।