टीवी की मोस्ट पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक श्वेता तिवारी अपनी एक्टिंग के साथ ही पूरी इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। 40 की उम्र में भी अपने को फिट रखने वाली अभिनेत्री की बेटी पलक तिवारी भी किसी से कम नहीं हैं। वह अक्सर अपने फैंस को अपने हॉट फोटोशूट्स से लोगों को प्रभावित करती रहती हैं। पलक की बॉडी फिगर देखकर उनकी तुलना आए दिन बॉलीवुड स्टार्स से होती रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस परफेक्ट बॉडी को बनाए रखने के लिए वह काफी मेहनत करती हैं। पलक के हमेशा फिट दिखने के पीछे बहुत मेहनत है, जिसका शेड्यूल जानकर आप लोगों को पता चलेगा कि वह इसके लिए कितना कुछ करती हैं। आइए पलक की पूरे दिनचर्या और डाइट पर एक नजर डालते हैं, जिसे पढ़कर आपको भी बहुत इंस्पिरेशन मिलेगा।
Tuesday Fitness: कुछ इस तरह अपने को फिट रखती हैं पलक तिवारी, यहां जानिए उनका फिटनेस मंत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे होती है दिन की शुरुआत
दूसरे स्टार किड्स से एक अलग लाइफस्टाइल जीने वाली पलक को बाहर की चीजों से ज्यादा लगाव नहीं है। वह घर का बना खाना और फल खाना ही ज्यादा पसंद करती हैं। पलक अपने दिन की शुरुआत दो से तीन ग्लास गुनगुने पानी से करती हैं। उन्हें घर का बना खाना ही पसंद से जैसे दाल-चावल, रोटी-सब्जी और उसके साथ बहुत सारा सलाद।
ऐसी होती है पलक की डाइट
सभी को पता है कि सारी सब्जियों और फलों में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है और पलक यह सब चीजें बहुत शौंक से रोजाना खाती हैं। वह कभी भी इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना नहीं भूलती हैं। फलों और सब्जियों से प्यार करने वाली पलक तिवारी चीनी और जंक फूड को हाथ नहीं लगाती हैं। वह अपनी मां श्वेता तिवारी की तरह ही एक फिटनेस फ्रीक हैं। दोनों मां-बेटी ने एक साथ जिम जाती हैं और वहां खूब पसीना बहाती हैं।
एक चीट डे भी शामिल
रोज स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने वाली पलक तिवारी भी हफ्ते में एक दिन चीटिंग के लिए रखती हैं। इस चीटिंग डे पर पलक ज्यादातर पिज्जा, फ्राइज, बर्गर और चॉकलेट शामिल होते हैं।
वर्कआउट के साथ एक्सपेरिमेंट करना है पसंद
घंटों तक जिम में पसीना बहाने वाली पलक तिवारी को अपने वर्कआउट के साथ एक्सपेरिमेंट करना बहुत पसंद है। उनकी एक्सरसाइज में मंकी बार और बैटल रोप से लेकर बहुत से वर्कआउट शामिल हैं। पलक अपने वर्कआउट रूटीन में बोसू बॉल एक्सरसाइज को भी शामिल करती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर जिम वर्कआउट्स की वीडियो साझा करती रहती हैं, जिसमें उन्हें खूब पसीना बहाते देखा जा सकता है।