फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunil Grover: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की रसोई से दही लेकर भागा बंदर, देखें फनी वीडियो

Sun, 07 Mar 2021 02:42 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 07 Mar 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
Sunil Grover Shares the funny Video of a Monkey Stoling DAHI from his Open Kitchen
सुनील ग्रोवर की रसोई से दही लेकर भागता बंदर - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सुनील अपने जबरदस्त कॉमिक और सीरियस रोल के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं। सुनील ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा की है जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। 

Sunil Grover Shares the funny Video of a Monkey Stoling DAHI from his Open Kitchen
सुनील ग्रोवर - फोटो : Instagram

दरअसल, सुनील ग्रोवर की रसोई में एक बंदर आ गया है जो दही उठाकर भाग निकला। इस मजेदार किस्से की वीडियो सुनील ने अपने फैंस के साथ साझा की है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो के साथ सुनील ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि बंदर दही ले गया। 

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

Sunil Grover Shares the funny Video of a Monkey Stoling DAHI from his Open Kitchen
सुनील ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम

सुनील ग्रोवर की यह रसोई ओपन में बनी हुई है। ऐसा लगता है कि यह किसी सेट की रसोई है, जहां लोग समय रहते अपना खाना पकाकर खा सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुनील की रसोई में खिड़की से एक बंदर आ जाता है और दही का डिब्बा लेकर तुंरत भाग जाता है। वहीं सामने खड़े हुए सुनील हंसते रह जाते हैं और बोलते हैं अरे दही ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Grover Shares the funny Video of a Monkey Stoling DAHI from his Open Kitchen
सुनील ग्रोवर - फोटो : Instagram

बता दें कि सुनील ग्रोवर ने बीते कुछ वक्त में इस तरह के कई वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए हैं। वीडियो में सुनील कभी ढाबे पर दाल मखनी बनाते तो कभी ठेले पर छोले कुल्चे बेचते नजर आए। दाल मखनी बनाते हुए जो वीडियो सुनील ने शेयर किया था उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- सर्दी के दिनों में ये मेरा ड्रीम प्रोफेशन होता है।

विज्ञापन
Sunil Grover Shares the funny Video of a Monkey Stoling DAHI from his Open Kitchen
सुनील ग्रोवर, सलमान खान और कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर द कपिल शर्मा शो में वापसी भी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुपरस्टार सलमान खान कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच सुलह करवा रहे हैं। सलमान सुनील के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं और वो चाहते हैं कि सुनील शो में वापसी करें। द कपिल शर्मा शो की वापसी जुलाई में होगी और माना जा रहा है कि इस बार शो में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी लोगों को हंसाते हुए नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed