फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taarak Mehta: 'पद्मावती भोजनालय' से 'अब्दुल की दुकान' तक, तारक मेहता शो में खूब पॉपुलर हैं ये प्लेसेस

Wed, 09 Mar 2022 12:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 09 Mar 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Abdul ki dukan to padmavati bhojnalay chamko laundry gokuldham society
तारक मेहता शो - फोटो : सोशल मीडिया

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) हर घर का फेवरेट टीवी शो है। लोग इस शो की कहानी के साथ इसके सभी किरदारों को भी पसंद करते हैं। यह शो कई सालों से लोगों को हंसा रहा है। यही कारण है कि लोग शो से जुड़ी हर बात जानना चाहते हैं। तारक मेहता शो में आपने अक्सर जेठालाल या सोसाइटी के किसी मेंबर से कुछ खास जगहों के बारे में बहुत सुना होगा। इनका जिक्र लगभग शो के हर एपीसोड में होता है। तारक मेहता शो इन फेमस प्लेसेस के बिना अधूरा है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Abdul ki dukan to padmavati bhojnalay chamko laundry gokuldham society
गोकुलधाम सोसायटी - फोटो : सोशल मीडिया

 गोकुलधाम सोसायटी
ये वो जगह है जहां सोसायटी के सभी लोग मिलकर रहते हैं। गोकुलधाम सोसायटी का ये पूरा सेट गोरेगांव में तैयार किया गया है। जो भी सैलानी यहां घूमने के लिए आते हैं। वो गोकुलधाम के बारे में जरूर पूछते हैं। अगर कम्पाउंड, बालकनी की शूटिंग करनी हो तो इसी हिस्से का इस्तेमाल होता है जबकि अंदर फ्लैट की शूटिंग कांदिवली में की जाती है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Abdul ki dukan to padmavati bhojnalay chamko laundry gokuldham society
जेठालाल की 'गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स' - फोटो : Social media

गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स
जेठालाल चंपक लाल गड़ा की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान है। हर दिन जेठालाल तैयार होकर अपनी इस दुकान पर जाते हैं। वहीं दुकान में तीन स्टाफ भी हैं। नट्टू काका, बाघा और मगन। जेठालाल की इस दुकान को शो के लगभग हर एपिसोड में दिखाया जाता है। शो की कई कहानी इसी दुकान से जुड़ी हुई है। ये शॉप मुंबई के खार में है। इस दुकान के मालिक का नाम शेखर गड़ीयार है। वो अपनी इस दुकान को शो के लिए भाड़े पर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Abdul ki dukan to padmavati bhojnalay chamko laundry gokuldham society
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अब्दुल की दुकान
गोकुलधाम सोसायटी के बाहर अब्दुल की ऑल इन वन नाम की दुकान है। जहां हर जरूरत का सामान मिलता है। अब्दुल अपनी इसी दुकान से सोसायटी के सभी लोगों के लिए जरूरत का सामान पहुंचाता है। ये वही दुकान है जहां दिनभर की भागदौड़ से दूर रात में सोसायटी के सभी आदमी सोडा पीने के लिए इकट्ठा होते हैं। शो के डायरेक्टर इस दुकान में सेट पर शूटिंग करने वाले लोगों के लिए जरूरत का सामान रखते हैं। हालांकि ये दुकान असली नहीं है। 

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Abdul ki dukan to padmavati bhojnalay chamko laundry gokuldham society
खाना खाते हुए जेठालाल, नट्टूकाका और बागा - फोटो : Sony Tv

पद्मावती भोजनालय
गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स में काम करने वाले नट्टू काका और बागा ज्यादातर पद्मावती भोजनालय में ही खाना खाते हैं। यह जगह इतनी मशहूर है कि कभी-कभी जेठालाल का परिवार भी यहां डिनर के लिए आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed