{"_id":"632dc9830462e2396033903f","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-fame-shailesh-lodha-cryptic-post-fans-believe-actor-target-asit-kumar-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TMKOC: शैलेश लोढ़ा के निशाने पर असित मोदी! नए पोस्ट में अभिनेता ने लिखा- ओछे लोगों की बातें सुनता हूं तो...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
TMKOC: शैलेश लोढ़ा के निशाने पर असित मोदी! नए पोस्ट में अभिनेता ने लिखा- ओछे लोगों की बातें सुनता हूं तो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 23 Sep 2022 09:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शैलेश लोढ़ा, असित मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी का पॉपुलर सीरियल है, जो वर्षों से फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। इस सीरियल में एक्टर शैलेश लोढ़ा 'तारक मेहता' के किरदार में नजर आते थे लेकिन अब वह इस शो को गुडबाय बोल चुके हैं। उनकी जगह इस सीरियल में सचिन श्रॉफ ने ली है। शो से बाहर आने के बाद से ही शैलेश लोढ़ा सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जिससे माना जा रहा है कि उनके और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित कुमार मोदी के बीच सब कुछ ठीक नहीं हैं। इसी कड़ी में उनका एक और पोस्ट सामने आया है।
2 of 4
शैलेश लोढ़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शैलेश लोढ़ा इन दिनों सिंगापुर में वेकेशन पर हैं, जहां से उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वह हमेशा की तरह काफी अच्छे लग रहे हैं। लेकिन इस फोटो के साथ उन्होंने जो कैप्शन दिया है, उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पहले आपको अभिनेता का लुक बता देते हैं। इस तस्वीर में शैलेश ने ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे पैंट पहनी हुई, जिसके साथ उन्होंने आंखों में गॉगल्स लगाए हैं।
3 of 4
शैलेश लोढ़ा (तारक मेहता)
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर के साथ शैलेश लोढ़ा ने कैप्शन में लिखा, 'इन दिनों कुछ उथले (ओछे) लोगों की बातें सुनता हूं तो शबीना अदीब का यह शेर याद आता है। हालांकि, शेरो-शायरी और कविता ऐसे लोग समझ पाते तो उथली बातें करते ही नहीं। जो खानदानी रईस है वो, मिजाज नर्म रखते हैं अपना तुम्हारा लहजा बता रहा है, तुम्हारी दौलत नई नई है।' शैलेश लोढ़ा ने हर बार की तरह इस कैप्शन में भी किसी का नाम तो नहीं लिखा। लेकिन उनके पुराने पोस्ट को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पोस्ट भी असित मोदी के लिए है।
इससे पहले, शैलेश लोढ़ा ने अपने एक पोस्ट में धोखा देने की बात लिखी थी। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, उसमें 'महाभारत' के शकुनी नजर आए थे। सामने आए पोस्ट में देखा जा सकता है कि शकुनी अपनी चालाक मुस्कुराहट के साथ शतरंज के पासे हवा में उछाल रहे हैं। इस पोस्ट पर लिखा था, 'सरल व्यक्ति के साथ किया गया छल आपकी बर्बादी के सभी द्वार खोल देता है। चाहे आप कितने भी बड़े शतरंज के खिलाड़ी क्यों ना हो।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।