फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: शैलेश लोढ़ा को किसने दिया धोखा? पोस्ट शेयर कर निकाली अपनी भड़ास, फैंस बोले- 'असित मोदी को बोल रहे हैं'

Tue, 20 Sep 2022 05:32 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 20 Sep 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah fame shailesh lodha shares cryptic post for asit modi fans give funny reaction
असित मोदी,शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का पॉपुलर सीरियल 'तारता मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों अपने एपिसोड्स की वजह से नहीं बल्कि स्टार कास्ट की वजह से चर्चा में बना हुआ है। इस शो को कई कलाकारों ने बाय-बाय कह दिया है, जिसमें सीरियल के अहम किरदार तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा भी शामिल हैं। लेकिन शैलेश शो से बाहर होने के बाद भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वह बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि उनके और शो के निर्माता असित मोदी के बीच गर्मा-गर्मी चल रही है। वहीं, अब एक बार फिर शैलेश लोढ़ा ने एक पोस्ट शेयर किया है।

taarak mehta ka ooltah chashmah fame shailesh lodha shares cryptic post for asit modi fans give funny reaction
शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया

शैलेश लोढ़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें 'महाभारत' के शकुनी नजर आ रहे हैं। सामने आए पोस्ट में देखा जा सकता है कि शकुनी अपनी चालाक मुस्कुराहट के साथ शतरंज के पासे हवा में उछाल रहे हैं। इस पोस्ट पर लिखा है, 'सरल व्यक्ति के साथ किया गया छल आपकी बर्बादी के सभी द्वार खोल देता है। चाहे आप कितने भी बड़े शतरंज के खिलाड़ी क्यों ना हो।' 

taarak mehta ka ooltah chashmah fame shailesh lodha shares cryptic post for asit modi fans give funny reaction
शैलेश लोढ़ा (तारक मेहता)  - फोटो : सोशल मीडिया

शैलेश लोढ़ा के इस पोस्ट के अलावा उनके कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा है, 'आज नहीं तो कल... ईश्वर देखता है सब।' शैलेश लोढ़ा ने इस कैप्शन में किसी का नाम नहीं लिखा। लेकिन फैंस का मानना है कि अभिनेता ने यह पोस्ट असित मोदी पर तंज कसते हुए किया है। एक फैन ने लिखा, 'तारक मेहता सब कुछ इनडायरेक्टली असित मोदी को बोल रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'असित मोदी को बोल रहे हो न।' तीसरे ने लिखा, 'ये असित मोदी के लिए है क्या... टीवी पर वो सब कितने भोले दिखते हैं।' इस तरह के कमेंट्स फैंस लगातार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah fame shailesh lodha shares cryptic post for asit modi fans give funny reaction
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शैलेश लोढ़ा की जगह शो में तारक मेहता के रूप में सचिन श्रॉफ ने एंट्री मारी है। हालांकि, शो के कई फैंस सचिन श्रॉफ के आने से खुश नहीं हैं। इतना ही नहीं, खुद शैलेश लोढ़ा ने भी सचिन की एंट्री के बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने एक कविता लिखी थी, जो तंज के लहजे से लिखी गई थी। सोशल मीडिया पर शैलेश लोढ़ा की यह कविता खूब वायरल हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed