फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: असल जिंदगी में कुंवारे हैं ये कलाकार, शो में बसाया है पूरा परिवार

Thu, 01 Jul 2021 04:40 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 01 Jul 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah These Stars of the show are single in real life
मुनमुन दत्ता, तनुज महाशब्दे, नेहा मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल लोगों के पसंदीदा शोज में से एक है। यह शो लोगों का खूब मनोरंजन करता है। इस कॉमेडी सीरियल को शुरू हुए 13 साल बीत चुके हैं। 2008 से प्रसारित हो रहा ये शो लोगों के दिलों में जगह बनाता चला गया। शो का एक-एक सीन हंसी के ठहाकों से भरपूर रहता है। टप्पू की शैतानी, चंपक चाचाजी का ज्ञान और चारों तरफ से परेशानी से घिरे जेठालाल लोगों का खूब एन्जॉय करते हैं। शो हमेशा ही फैंस को एंटरटेन करता रहा हैं। इसका अंदाजा आप यूं लगा सकते हैं कि इसने टीआरपी चार्ट में साल दर साल कई बड़े शोज को पछाड़ा है। ये इतना हिट हो चुका है कि इसकी हर चीज लोगों की जहन में बस गई है।



यह शो आज घर-घर में लोकप्रिय है और पिछले कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इसकी लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण शो में काम करने वाले कलाकार हैं। शो के हर एक किरदार का अलग ही अंदाज है। शो के अंदर कई सितारे शादीशुदा हैं, लेकिन बता दें कि शो में पति और पत्नी का किरदार निभाने वाले ये कलाकार असल जिंदगी में अब तक कुंवारे हैं। आइए डालते हैं एक नजर ...

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah These Stars of the show are single in real life
मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

बबीता अय्यर
बबीता अय्यर उर्फ मुनमुन दत्ता रील लाइफ के साथ-साथ रियल लाइफ में भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। शो में मुनमुन कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। जेठालाल शो में बबीता उर्फ मुनमुन दत्ता को काफी पसंद करते हैं। शो में तो बबीता को उनका हमसफर मिल गया है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि असल जिंदगी में उन्हें उनकी पसंद का लड़का अभी तक नहीं मिला है और वो बिलकुल सिंगल हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah These Stars of the show are single in real life
तनुज महाशब्दे - फोटो : सोशल मीडिया

कृष्णन अय्यर
तनुज महाशब्दे उर्फ कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर शो में बबीताजी के पति हैं। जेठालाल से उनका 36 का आंकड़ा रहता है लेकिन इस शो में ऑन-स्क्रीन पति बने हुए तनुज को असल जिंदगी में अब तक उनकी दुल्हनियां नहीं मिली है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah These Stars of the show are single in real life
नेहा मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
अंजली मेहता

'तारक मेहता' की पत्नी की भूमिका निभाने वाली अंजली मेहता उर्फ नेहा मेहता को शो में भले ही एक बुद्धिमान और सुलझा हुआ पति मिल गया हो, लेकिन असल जीवन में वो आज भी कुंवारी हैं। नेहा 34 वर्ष की हैं और गुजराती हैं। उन्होंने आज तक शादी नहीं की है।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah These Stars of the show are single in real life
गुरुचरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रोशन सिंह सोढ़ी

शो में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले गुरुचरण सिंह इस शो में अपनी पत्नी 'रोशन' पर खूब प्यार बरसाते हैं। लेकिन असल जीवन में वो भी अब तक कुंवारे हैं और उन्होंने शादी नहीं की है। बता दें, साल 2013 में निजी कारणों के चलते उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था। आज भले गुरुचरण इस शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनका ये प्यारा सा किरदार दर्शकों के दिलों में आज भी बसा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed