फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: शो नहीं छोड़ रही हैं 'रोशन सोढ़ी', प्रेग्नेंसी पर भी दी सफाई

Thu, 01 Jul 2021 02:02 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 01 Jul 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma Roshan Singh sodi aka Jennifer Mistry Bansiwal Break Her silence of quitting the show
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : Instagram

कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है। एक के बाद एक सितारे के शो छोड़कर जाने की खबरें आ रही हैं। इस शो को अब तक दिशा वकानी, नेहा मेहता और गुरुचरण सिंह जैसे सितारे अलविदा कह चुके हैं। अब सोशल मीडिया पर कई ऐसी खबरे उड़ रही है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल भी इस शो को छोड़ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके इस शो को छोड़ने की वजह उनकी प्रेग्नेंसी हैं।



शो छोड़ने की खबर को किया खारिज
रोशन सिंह सोढ़ी उर्फ जेनिफर ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज करते हुए गलत बताया। उन्होंने कहा कि न तो वो प्रेग्नेंट हैं और न ही वह ये शो छोड़ रही हैं। एक मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए जेनिफर ने कहा, 'मुझे कल रात से ही इस बात के बहुत सारे सन्देश मिल रहे हैं कि मैंने शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ दिया है। कुछ लोग तो मुझे ये भी पूछ रहे हैं कि क्या मैं प्रेग्नेंट हूं। लेकिन सच्चाई इन सभी चीजों से बिलकुल अलग है, मेरी तबीयत पिछले कुछ समय से सही नहीं है।

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma Roshan Singh sodi aka Jennifer Mistry Bansiwal Break Her silence of quitting the show
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : Instagram

शो से गायब होने की बताई असली वजह

जेनिफर ने शो से गायब रहने की अपनी असली वजह बताई। रोशन सिंह सोढ़ी ने कहा कि निर्माताओं से उन्होंने दमन शेड्यूल से छुट्टी लेने का आग्रह किया था। इस अभिनेत्री ने कहा, 'मेरी एड़ी में बहुत अधिक दर्द हो रहा था, जिसकी वजह से मुझे चलने में दिक्कत हो रही थी। मैं बहुत ही स्ट्रांग दवाईयां ले रही थी।' उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें शो के निर्माताओं की तरफ से शो से फोन आ जाएगा वो वापस शो में लौट आएंगी। जेनिफर ने बताया, 'मैं टीम के साथ जुड़ी हुई हूं और किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। मुझे समझ नहीं आता कि लोग खुद ही अपनी काल्पनिकता के आधार पर कैसे कोई निर्णय ले लेते हैं।

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma Roshan Singh sodi aka Jennifer Mistry Bansiwal Break Her silence of quitting the show
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : Instagram

सोढ़ी की पत्नी का किरदार निभा रही हैं रोशन सिंह सोढ़ी

रोशन सिंह सोढ़ी उर्फ जेनिफर मिस्त्री तारक मेहता का उल्टा चश्मा का बहुत ही अहम हिस्सा हैं। ये अभिनेत्री इस शो से पिछले 12 सालों से जुड़ी हुई हैं। तारक मेहता में वो सोढ़ी की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। शो में उनके पति की भूमिका निभाने वाले गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने हाल ही में अपनी निजी कारणों के चलते इस शो को छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma Roshan Singh sodi aka Jennifer Mistry Bansiwal Break Her silence of quitting the show
गुरुचरण सिंह, नेहा मेहता फैन क्लब - फोटो : Social Media

गुरुचरण के शो छोड़ने से इमोशनल हो गई थीं जेनिफर

बीते साल जब रोशन के ऑन-स्क्रीन पति सोढ़ी ने इस शो को छोड़ा था तो जेनिफर काफी भावुक हो गईं थीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके लिए एक पोस्ट भी लिखा था। जेनिफर ने लिखा, 'जीवन में एक ही चीज अपनी गति से चलती है और वो है परिवर्तन। वो बदलाव चाहे आपको खुशी दे या न दे आपको उसे स्वीकार करना पड़ता है। कई प्रशंसक मुझे गुरुचरण सिंह (सोढ़ी) और नेहा मेहता (अंजलि) के बारे में मैसेज कर रहे हैं। आज का एपिसोड देखने के बाद आपको पता लग जाएगा कि अब वो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के हिस्सा नहीं हैं। इसके पीछे उनका कारण कुछ भी है, उनके फैसले का आदर कीजिए। वो हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे। मेरी सारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।'

विज्ञापन
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma Roshan Singh sodi aka Jennifer Mistry Bansiwal Break Her silence of quitting the show
बलविंदर सिंह सूरी - फोटो : सोशल मीडिया

ये अभिनेता है रोशन सिंह सोढ़ी के नए पति

गुरुचरण के शो छोड़ने के बाद अब रोशन सिंह सोढ़ी के पति के रूप में अभिनेता बलविंदर सिंह सूरी ने एंट्री ली हैं। हम आपको बता दें कि बलविंदर शाहरुख खान सहित कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म में 'दिल तो पागल है' में सोनी की भूमिका निभाई थी, जोकि शाहरुख खान के बैंड का सदस्य था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed