‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कई सालों से दर्शकों और प्रशंसकों के दिल पर राज कर रहा है। धारावाहिक के हर किरदार से प्रशंसक अपना जुड़ाव महसूस करते हैं। पिछले पांच दिनों से धारावाहिक में ‘सोढ़ी’ का किरदार निभाने वाले गुरुचरण गायब हैं। उनके प्रशंसक उनके गायब होने से काफी हैरान और परेशान हैं और उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। अब, निर्माता जेडी मजीठिया ने खुलासा किया है कि CINTAA के अमित बहल को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है।
TMKOC: 'रोशन सोढ़ी' के पैसे थे बकाया? असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, एक इंटरव्यू में जब जेडी मजीठिया से पूछा कि क्या मामले के बारे में कोई अपडेट है, तो उन्होंने कहा, “ज्यादा नहीं, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है कि वह कहां गए हैं या उनके साथ क्या हुआ है। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा। मैं मामले में बहुत ज्यादा शामिल नहीं हूं। वह मेरे शो में अभिनय नहीं कर रहे थे।"
जेडी मजीठिया ने आगे कहा, "इसलिए, मैंने सोचा कि मुझे चैनल, मीडिया और 'तारक मेहता' टीम को सूचित करना चाहिए। अपने स्वभाव और चरित्र के कारण मैंने बस उनकी मदद करने के लिए संदेश फैलाया। मैं उनके परिवार के संपर्क में भी नहीं हूं। मैंने CINTAA और अमित बहल को सूचित किया, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मैं इस मामले में बहुत अधिक शामिल नहीं हूं।"
गुरुचरण सिंह को उनका बकाया नहीं मिलने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए असित ने अफवाहों का खंडन किया। इससे पहले गुरुचरण की सह-कलाकार जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने बताया था कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा से उनका बकाया चुका दिया गया है।
Uma Ramanan Passed Away: मशहूर तमिल गायिका उमा रामानन का निधन, 72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस