{"_id":"5c7fc2d1bdec2213ff32ad73","slug":"teena-dutta-ready-to-shoot-with-mohit-malhotra-for-daayan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'उतरन' एक्ट्रेस ने को-स्टार पर लगाया था गलत ढंग से छूने का आरोप, अब साथ में काम करने को हुईं तैयार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'उतरन' एक्ट्रेस ने को-स्टार पर लगाया था गलत ढंग से छूने का आरोप, अब साथ में काम करने को हुईं तैयार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 06 Mar 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
tv serial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर टीवी सीरियल 'उतरन' अभिनेत्री टीना दत्ता इन दिनों सीरियल डायन को लेकर चर्चा में हैं। गौरतलब है कि टीना ने शो की शूटिंग के दौरान को-स्टार के गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। अब इस आरोप से उन्होंने यू-टर्न ले लिया है। एक बयान जारी कर उन्होंने फिर उनके साथ काम करने की बात कही है।
2 of 5
tv serial
टीना ने बयान में कहा ' हम दोनों ने इन सभी मतभेदों को दरकिनार कर दिया है और अब एक नई शुरुआत के लिए सोच रहे हैं, बता दूं कि अब मुझे मोहित के साथ काम करने को लेकर कोई परेशानी नहीं हैं, ऐसे में शो के लिए प्रोफेशनल होना दोनों के लिए बहुत जरूरी है, मुझे पूरा यकीन है कि इस नई शुरुआत से चीजें बदलेंगी और सब कुछ ठीक हो जाएगा।
3 of 5
tv serial
गौरतलब है कि बीते हफ्ते टीना तब सुर्खियों में आ गई थीं जब उन्होंने अभिनेता मोहित मल्होत्रा पर इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान उन पर गलत तरीके से छूने का आरोप मढ़ा था। टीना ने कहा था जब टीवी शो को शूट करने की बात होती है तो सामने परेशानियां ही परेशानियां खड़ी हो जाती हैं, इनमें कई बहुत ही दुखदायी होती है। टीना ने इस मामले को प्रोड्क्शन टीम के सामने भी रखा था। ऐसे में उन्होंने भी उनकी मदद की थी। टीना का मानना है कि वह बालाजी के साथ काम करके बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tv serial
वहीं, इन आरोपों पर जब अभिनेता मोहित से एक इंटरव्यू में पूछा गया था तो उन्होंने बताया कि जब टीना शूट के दौरान उनके साथ असहज थी तो उन्हें उस दौरान ही बताना चाहिए था। बता दें कि मीडिया में खबर आने के बाद ही मोहित को इस बारे में पता चला था। मोहित ने इन सबको महज एक गलतफहमी करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अब सब कुछ ठीक हो गया है।
विज्ञापन
5 of 5
tv serial
इस बीच चौंकाने वाली बात यह भी थी कि टीना ने मोहित पर झूठा बयान देने का भी आरोप मढ़ा था। टीना ने ही कहा था ' मोहित गुस्सैल और बिगडै़ल किस्म के व्यक्ति हैं, वे शूट के दौरान पहले भी ऐसा कई बार कर चुके हैं और उन्होंने इस बारे में खुलकर इसलिए बात की क्योंकि उनको लगने लगा कि अब वह और सहनशक्ति नहीं दिखा सकती हैं।' वहीं, इस मामले में एकता कपूर ने दोनों ही को मामला खुद सुलझाने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।