फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'महाभारत' में नजर आ चुके हैं चेतन हंसराज, वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा 'मैं कौन हूं?'

Fri, 22 May 2020 03:33 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 22 May 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
Television Actor Chetan Hansraj Seen in BR Chopra Mahabharat as Balram
चेतन हंसराज - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान किसी भी नई फिल्म या धारावाहिक की शूटिंग नहीं की जा रही। ऐसे समय में लोगों के मनोरंजन के लिए पौराणिक धारावाहिकों 'रामायण' और 'महाभारत' का पुन: प्रसारण किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं इन धारावाहिकों में भूमिका निभाने वाले कलाकार भी चर्चाओं में आ रहे हैं। इसके साथ ही इन कार्यक्रमों में बाल कलाकार के रूप में काम करने वाले अभिनेता अब बड़े हो गए हैं। 

Television Actor Chetan Hansraj Seen in BR Chopra Mahabharat as Balram
Chetan Hansraj - फोटो : Twitter

टीवी के चर्चित अभिनेता चेतन हंसराज भी बीआर चोपड़ा के पौराणिक धारावाहिक 'महाभारत' का हिस्सा रह चुके हैं। ये बात खुद चेतन ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताई है। चेतन ने इसी धारावाहिक के साथ बहुत छोटी उम्र में बतौर अभिनेता इंडस्ट्री में कदम रखा था। चेतन इस धारावाहिक में युवा बलराम की भूमिका में नजर आए थे।

Television Actor Chetan Hansraj Seen in BR Chopra Mahabharat as Balram
चेतन हंसराज - फोटो : Social Media

चेतन ने अपना थ्रोबैक वीडियो फैंस के साथ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा किया है। उन्होंने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, 'महाभारत में एक अभिनेता के रूप में मेरा पहला काम। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि मैं कौन हूं?'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

‪#Throwback to my first stint as an actor in Mahabharat.. can you’ll guess which one is me? #thursdaythoughts #throwbackthursday #thursday #mahabharat

A post shared by Chetan Hansraj (@chetan_hansraj) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Television Actor Chetan Hansraj Seen in BR Chopra Mahabharat as Balram
चेतन हंसराज - फोटो : Social Media

इस वीडियो को चेतन के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में चेतन के फैंस उन्हें पहचान भी रहे हैं। वीडियो में चेतन के अलावा अभिनेता सुमित राघवन भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि सुमित ने  बीआर चोपड़ा की महाभारत में सुदामा का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
Television Actor Chetan Hansraj Seen in BR Chopra Mahabharat as Balram
चेतन हंसराज - फोटो : Social Media

बता दें कि चेतन हंसराज टीवी के साथ ही कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इस लिस्ट में बॉडीगार्ड, डॉन, अंजान, बिग ब्रदर जैसी फिल्में शामिल हैं। चेतन ने अपने करियर की शुरुआत बचपन से ही कर दी थी। वो बीआर चोपड़ा की महाभारत में सबसे पहले नजर आए थे। इसके बाद वो कई और धारावाहिकों जैसे, कहानी घर घर की, कुसुम, जोधा अकबर में नजर आए। हाल ही में उन्हें टेलीविजन सीरियल नागिन में भी देखा गया था।

पढ़ें: कॉमेडियन कपिल शर्मा को ट्विटर पर क्यों मांगनी पड़ी माफी? जानिए क्या है पूरा मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed