{"_id":"5e895c768ebc3e77a45bb18f","slug":"television-actress-drashti-dhami-angry-reaction-on-body-shaming-in-her-latest-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉडी शेमिंग पर भड़कीं दृष्टि धामी, बोलीं- 'मुझे समाज के इस कॉन्सेप्ट से नफरत है'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बॉडी शेमिंग पर भड़कीं दृष्टि धामी, बोलीं- 'मुझे समाज के इस कॉन्सेप्ट से नफरत है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दृष्टि धामी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री हो या टेलीविजन इंडस्ट्री हो, हर जगह बॉडी शेमिंग एक बड़ा मुद्दा है। जिसे लेकर हर अभिनेता या अभिनेत्रियां अपनी अलग-अलग राय रखते हैं। हालांकि ये मुद्दा सिर्फ फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री का ही नहीं बल्कि आम व्यक्ति का भी है। अपेन लुक्स को लेकर हर कोई सचेत रहता है। ऐसे में लोगों में खुद को मोटा या पतला कहते हुए इसे ही खूबसूरती का आधार मान लिया है। लेकिन कई सेलेब्स इस बात को नहीं मानते हैं। इसका ही ताजा उदाहरण हैं अभिनेत्री दृष्टि धामी।
2 of 5
दृष्टि धामी
- फोटो : Social Media
दृष्टि धामी टेलीविजन की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। दृष्टि को कई टेलीविजन सीरियल्स में देखा जा चुका है। हाल ही में उन्होंने बॉडी शेमिंग पर अपनी राय रखी है। दृष्टि राय ही नहीं रखी बल्कि इसे लेकर लोगों की मानसिकता पर उन्होंने गुस्सा जाहिर किया है। दृष्टि का मानना है कि बॉडी शेमिंग जैसी कोई चीज नहीं होता। जब कोई ज्यादा पतला होता है तब भी लोग ट्रोल करते हैं और ज्यादा मोटा होता है तब भी लोग ट्रोल ही करते हैं। ऐसे लोगों को हमें चुप रहने की हिदायत देना चाहिए। चाहे बात लड़के की करें या लड़कों की।
3 of 5
दृष्टि धामी
- फोटो : Social Media
हाल ही में दृष्टि ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए बॉडी शेमिंग को लेकर गुस्सा जाहिर किया है। दृष्टि ने अपने इंटरव्यू में कहा, 'मुझे हमारे समाज के कॉन्सेप्ट से नफरत है। जब आप एक पतली लड़की को देखते हो तो वो ठीक है। लेकिन जब आप एक पतले लड़के को देखते हो तो सभी पूछते हैं इतना पतला कैसे हो गया? दोनों ही एक जैसे इंसान हैं जो अनहेल्दी हैं। तो अब हम क्या करते हैं, इससे पहले कि कोई भी हमें बता सके कि हम कितने पतले हो गए हैं, हम उन्हें चुप रहने के लिए कहें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Drashti Dhami
आगे दृष्टि कहती हैं, 'मेरे बहुत से दोस्त पहले नीरज को बताते थे कि वो पतले हो गए हैं, लेकिन मैं बातचीत में ये कहते हुए बाजी मार लेती थी कि ये एक हेल्दी वेट लॉस है।' इतना ही नहीं दृष्टि ने इस इंटरव्यू में अपने डायट को लेकर भी बातचीत की। दृष्टि ने कहा, 'मैं कोई डायट फॉलो नहीं करती हूं। और मैं जानती हूं कि मैं कोशिश करूंगी तो भी ये सिर्फ 2 दिन ही चलना है। मैं घर का खाना खाती हूं और मुझे लगता है ये काफी है।'
विज्ञापन
5 of 5
दृष्टि धामी
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि दृष्टि धामी टेलीविजन की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स जैसे गीत, मधुबाला, एक था राजा एक थी रानी, परदेस में है मेरा दिल, सिलसिला रंग बदलते रिश्तों का जैसे सीरियल्स में मुख्य किरदार निभाए हैं। वहीं उन्होंने टीवी रिएलिटी शो झलक दिखला जा में भी हिस्सा लिया था। हाालंकि इस शो में वो जीत नहीं सकी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।