{"_id":"5e6f320e8ebc3ea7b27a3214","slug":"television-actress-poulomi-das-distributed-mask-on-the-sets-of-kartik-poornima-due-to-corona-virus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा के सेट पर इस हीरोइन ने बांटे मास्क, लोगों से कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की अपील","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कार्तिक पूर्णिमा के सेट पर इस हीरोइन ने बांटे मास्क, लोगों से कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की अपील
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पॉलोमी दास
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म व टीवी निर्माताओं और निर्देशकों की रविवार को हुई संयुक्त बैठक का असर सोमवार से ही शूटिंग लोकेशन्स पर देखने को मिलने लगा। मुंबई और आसपास के इलाकों में होने वाली फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और वेब सीरीज की शूटिंग गुरुवार से 31 मार्च तक के लिए बंद हो रही है। संयुक्त बैठक में इससे पहले तीन दिन की शूटिंग के दौरान एहतियात बरतने के निर्देशों का धारावाहिक कार्तिक पूर्णिमा की लोकेशन पर पूरा असर दिखा। शो की लीड कलाकार सोमवार को सेट पर लोगों को मास्क बांटते नजर आईं।
2 of 4
पॉलोमी दास
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कार्तिक पूर्णिमा की पूर्णिमा यानी पॉलोमी दास ने कोरोना वायरस के चलते अपने सोशल मीडिया पर सभी के साथ एक महत्वपूर्ण संदेश भी साझा किया जिसमें उन्होंने इस महामारी के चलते सभी से सावधानी की अपील की है। पॉलोमी और उनकी टीम ने महामारी से सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए कुछ उपाय भी सीरियल की शूटिंग पर किए है। सभी को सोमवार को मास्क पहनकर शूटिंग के लिए जाते हुए देखा गया।
3 of 4
पॉलोमी दास
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
पॉलोमी अपने प्रशंसकों से यात्रा के दौरान कम से कम एक मास्क पहनने का आग्रह करती है। वह कहती हैं, "जब हमने पहली बार कोरोना वायरस के बारे में सुना, तो लोगों ने इसका खूब मजाक भी बनाया। लेकिन मुझे लगता है कि महामारी के बारे में गंभीर होने के लिए ये उचित समय है। सावधानी बरतना बुरा नहीं है, हम सभी को सावधानी बरतनी चाहिए। भले ही हम पीड़ित न हों। यह रोग पूरी दुनिया में व्यापक रूप से फैल चुका है। हमें उसी के कारण बाहर यात्रा करने से बचना चाहिए। मैं सभी से मास्क पहनने का आग्रह कर रही हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पोलोमी दास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पॉलोमी दास इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल में काफी नाम कमा चुकी हैं। टेलीविजन पर भी उन्होंने सुहानी सी लड़की धारावहिक के नेगेटिव किरदार बेबी से खासी शोहरत हासिल की। इसके अलावा वह दिल ही तो है और अघोरी जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।