'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
टीना ने को-स्टार पर लगाया गलत तरह से छूने का आरोप तो हिना ने रचाई शादी, ये हैं TV की 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के 2 महीने बाद हनीमून पर गए कपिल शर्मा
कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपने शो को लेकर व्यस्त हैं। टीआरपी चार्ट में उनका शो लगातार बना हुआ है। नवजोत सिंह सिद्धू के बिना भी शो लगातार हिट है। इतनी व्यस्ता के बीच भी कपिल अपनी पत्नी गिन्नी को ज्यादा से ज्यादा समय देने की कोशिश कर रहे हैं। रविवार के एपिसोड में गिन्नी चतरथ कपिल शर्मा शो के सेट पर दिखाई दी थीं। हाल में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें कपिल शर्मा, गिन्नी के साथ एक नाव की सवारी का आनंद लेते नजर आ आए।
हिना खान ने रचाई शादी
टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान की शादी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को खुद हिना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें हिना खान गजब की खूबसूरत लग रही हैं। हिना खान 'कसौटी जिंदगी के 2' सीरियल में कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं।
टीना दत्ता ने लगाया को-स्टार पर गलत तरह से छूने का आरोप
'उतरन' एक्ट्रेस टीना दत्ता ने अपने को-स्टार पर बड़ा आरोप लगाया है। टीना दत्ता ने अपने को-स्टार मोहित मल्होत्रा पर गलत तरह से छूने का आरोप लगाया है। मोहित मल्होत्रा 'डायन' सीरियल में 'टीना के साथ अहम रोल निभा रहे हैं। टीना के इस आरोप का खुलासा हाल ही में एक रिपोर्ट में हुआ।
रणवीर सिंह के साथ इस टीवी एक्ट्रेस ने काम करने से कर दिया इनकार
कई सारे टीवी स्टार्स ऐसे हैं जो बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। यहां तक कि उनका करियर भी काफी अच्छा चल रहा है। इन स्टार्स में सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे और मौनी रॉय का नाम शामिल है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं की टेलीविजन स्टार ओजस्वी अरोड़ाने रणवीर सिंह की फिल्म का ऑफर एक झटके में ठुकरा दिया।