फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC में एक करोड़ के सवाल पर पहुंची महिला से TRP में कपिल के फायदे सहित ये हैं हफ्ते की TV की 5 खबरें

Wed, 28 Aug 2019 11:34 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 28 Aug 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
Television Weekly KBC 11 first 1 crore question to Serial TRP list Top5 tv news
Kapil Sharma, KBC and Shivangi Joshi - फोटो : Amar Ujala

'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। 

Television Weekly KBC 11 first 1 crore question to Serial TRP list Top5 tv news
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

चौथे नंबर पर पहुंचा कपिल शर्मा का शो
टीवी सीरियल की टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते कई बदलाव देखने को मिले। ऑनलाइन टीआरपी रिपोर्ट में इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो को फायदा मिला। इसकी एक वजह मिशन मंगल की टीम भी थी जो शो में पहुंची और खूब मस्ती मजाक किया। पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टॉप पर रहा। वहीं 'कुमकुम भाग्य' को एक पायदान का फायदा पहुंचा और सीरियल दूसरे नंबर पर काबिज रहा। तीसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' है। 'द कपिल शर्मा' शो बढ़त बनाते हुए चौथे नंबर पर रहा।

यह भी पढ़ें:- टीआरपी लिस्ट में ये शो बना नंबर वन और कपिल शर्मा को मिली बढ़त, देखें टॉप 10 लिस्ट

Television Weekly KBC 11 first 1 crore question to Serial TRP list Top5 tv news
mahhi vij - फोटो : social media

मां बनते ही ट्रोलर्स को माही विज ने दिया करारा जवाब
टीवी एक्टर जय भानुशाली की पत्नी माही विज मां बन गई हैं। 21 अगस्त को उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। माही और जय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ये जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बेटी की पहली फोटो भी शेयर की। सोशल मीडिया पर इसकी वजह से कुछ लोग माही को ट्रोल करने लगे। इसके बाद माही ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। माही ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'वो सभी इडियट्स जिन्हें मेरे वजन की चिंता है। उन्हें बता दूं कि मेरी प्राथमिकता मेरी बच्ची को फीड कराना है ना कि मेरा फिगर। माही ने हाथ जोड़ते हुए इमोजी भी बनाया।'

यह भी पढ़ें:- मां बनते ही ट्रोल हुईं माही विज ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- वो सभी इडियट्स...

विज्ञापन
विज्ञापन
Television Weekly KBC 11 first 1 crore question to Serial TRP list Top5 tv news
Madhurima Tuli , Urvashi Dholakia - फोटो : amar ujala

'नच बलिए 9' के मेकर्स पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया
छोटे पर्दे के डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' का सीजन 9 काफी चर्चा में हैं। दर्शक शो में मौजूद कई जोड़ियों को पसंद भी कर रहे हैं। हाल ही में उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा की जोड़ी शो से बाहर हो गई हैं। शो से बाहर होने के बाद उर्वशी ढोलकिया 'नच बलिए 9' के मेकर्स पर भड़कीं और शो में भेदभाव करने का आरोप भी लगाया। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार उर्वशी ढोलकिया ने 'नच बलिए 9' के मेकर्स पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि शो में उनके साथ अनुचित और भेदभाव भरा व्यवहार हुआ है। उर्वशी ढोलकिया ने शो में मौजूद मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की जोड़ी का उदाहरण देते हुए कहा था कि ये दोनों शो में ड्रामा कर रहे हैं जो मेकर्स को काफी पसंद आ रहा है। 

विज्ञापन
Television Weekly KBC 11 first 1 crore question to Serial TRP list Top5 tv news
Ekta Kapoor with son Ravie Kapoor - फोटो : instagram

सामने आई एकता कपूर के बेटे की पहली झलक
टीवी सीरियल की जानी मानी निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) एक मां भी हैं। एकता कपूर के बेटे का नाम रवि कपूर (Ravie Kapoor) है जो 7 महीने का हो चुका है। इन 7 महीनों में एकता ने अपने बेटे की तस्वीर कई बार सोशल मीडिया पर साझा की है। दिलचस्प बात है कि किसी भी तस्वीर में उनका चेहरा नजर नहीं आया। एकता हाल ही में बेटे रवि के साथ कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंदिर पहुंचीं। जहां से अब एकता के बेटे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एकता रवि के साथ मुंबई के इस्कॉन मंदिर गई थीं। इस खास मौके पर एकता ने रवि को भगवान कृष्ण की तरह धोती और कुर्ता पहनाया हुआ था। इसके साथ ही माथे पर लगा टीका उन पर काफी अच्छा लग रहा था। सामने आई तस्वीरों में एकता रवि को गोद में लिए हुए हैं और उनकी दोस्त हरलीन उनके साथ नजर आ रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed