'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
फिनाले से पहले 'बिग बॉस 13' की TRP में उछाल से काम्या पंजाबी की शादी तक, हफ्ते की टीवी की पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम्या पंजाबी और शलभ की हुई शादी
टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग संग शादी कर ली है। काम्या और शलभ की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इन तस्वीरों में शलभ और काम्या एक-दूसरे को जयमाल पहनाते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में काम्या और शलभ मंडप में बैठे दिखे। काम्या ने शादी में गोल्डन और रेड कलर का लहंगा पहना। वहीं शलभ गोल्डन कलर की शेरवानी पहने नजर आए।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के आनंद परमार का निधन
टेलीविजन का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के दर्शकों के लिए बुरी खबर आई है। इस शो में सभी कलाकारों का मेकअप करने वाले मेकअप आर्टिस्ट आनंद परमार का रविवार सुबह निधन हो गया। वो पिछले 10 सालों से बीमार थे। इसके बावजूद भी वो लगातार सेट पर आकर काम किया करते थे। वह पिछले 12 साल से इस शो पर काम कर रहे थे। आनंद परमार को सभी लोग आनंद दादा के नाम से पुकारते थे। सेट पर हमेशा उनके काम की तारीफ होती थी।
नेहा-आदित्य की शादी से 'इंडियन आइडल' की TRP में उछाल
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने चौथे हफ्ते की रेटिंग्स जारी कर दी है। इस हफ्ते टीवी शोज की टीआरपी में कई बदलाव देखने को मिले। पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' दर्शकों की पसंद बना हुआ है। वहीं कपिल शर्मा का शो टॉप 10 लिस्ट में बढ़त बनाने में कामयाब रहा है। आपको बताते हैं इस हफ्ते कौन सा सीरियल किस पोजिशन पर रहा।
टॉप 10 सीरियल्स की टीआरपी लिस्ट
1. कुंडली भाग्य
2.नागिन 4
3.छोटी सरदारनी
4. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
5.बिग बॉस 13
6.कुमकुम भाग्य
7.द कपिल शर्मा शो
8.ये रिश्ता क्या कहलाता है
9. इंडियन आइडल 11
10. शक्ति: अस्तित्व के अहसास की
रश्मि देसाई ने अरहान से किया ब्रेकअप
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में अरहान खान (Arhaan Khan) और रश्मि देसाई (Rashami Desai) के रिश्ते को लेकर कई खुलासे हुए। यहांं तक कि अरहान ने जब हिमांशी के जरिए एक मैसेज भिजवाया तो उस पर भी खूब बवाल मचा। इस बीच 'बिग बॉस' में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रश्मि ने अरहान से ब्रेकअप का एलान किया।